{"_id":"687e8c0dde7e3cf33909e579","slug":"mla-laxman-singh-yadav-met-the-new-governor-rewari-news-c-198-1-rew1001-222946-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नए राज्यपाल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने नए राज्यपाल से की मुलाकात
Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 15राजभवन में राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधायक रेवाड़ी लक्ष्मण सिंह यादव ने हरियाणा के नए राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि नवनियुक्त राज्यपाल के प्रशासनिक अनुभव का लाभ हरियाणा प्रदेश के विकास को और ऊंचाइयों तक ले जाएगा और नई दिशा देने का काम करेगा। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव सोमवार को हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में नवनियुक्त राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष के शपथ लेने उपरांत उनसे मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में व राजपाल प्रो. घोष की देखरेख में हरियाणा विकसित भारत के सपने को साकार करते हुए राष्ट्र की पहचान दुनिया में कायम करेगा।