फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA expressed displeasure after seeing the mess in the water dam

वाटर डैम में गंदगी देख विधायक ने जताई नाराजगी

Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
MLA expressed displeasure after seeing the mess in the water dam
वाटर सप्लाई के डैम का निरीक्षण करते विधायक चिरंजीव राव। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। विधायक चिरंजीव राव ने गांव डोहकी पहुंचकर वाटर सप्लाई डैम का जायजा लिया। जहां पर पाई गई गंदगी व कुएं के पानी में मरी हुई मछलियां देख विधायक काफी नाराज दिखाई दिए और मौके पर ही जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन कर जल्द से तालाब और कुओं की सफाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि डोहकी में बने वाटर सप्लाई के डैम में गंदगी जमी हुई है और सफाई नहीं की जा रही है लेकिन यहां आकर जब सारी जानकारी ली तो पाया गया कि यहां की सफाई 2013 में कांग्रेस सरकार में कैप्टन अजय सिंह यादव ने करवाई थी। उसके बाद से यहां की सफाई ही नहीं हुई है। गंदगी का आलम इतना ज्यादा है कि इसे कोई देख ले तो पानी न पीए, इसे पीने से बहुत से लोगों के बीमार होने की भी सूचना मिली है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया नए बोरवेल से हो रही पानी की सप्लाई
वहीं ग्रामीणों ने बताया कि डैम की सफाई करने की बजाय जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा नया बोरवेल करके गांवों में पानी की सप्लाई शुरू की है। लेकिन इस डैम से जहां डोहकी, नयागांव, गुडकावास, काकोडिया, मुंढलिया और डाबड़ी में सप्लाई हो रही थी तो मात्र एक बोरवेल से सभी गांवों में पानी कैसे पहुंचेगा। अब गांवों में पीने के पानी की किल्लत हो रही है। चिरंजीव ने जानकारी देते हुए बताया कि जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता व जेई से मैंने बात की है जिस पर उन्होंने आश्वासन दिया है कि अगले पांच दिन के अंदर-अंदर तालाब और कुओं की सफाई करवा दी जाएगी लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिरकार पिछले 8 साल से यहां की सफाई क्यों नहीं हुई जबकि ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने इसकी सफाई के लिए विभाग के कर्मचारियों को बोला था। उसके बावजूद भी यहां पर किसी अधिकारी ने आना भी उचित नही समझा। राव ने कहा कि प्रशासन जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहा है। अधिकारियों के इस तरह के लापरवाह रवैये को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी गुड़गांव रोड एनएच 352 डब्ल्यू के चौड़ीकरण को लेकर रखे सुझाव
ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष रेवाडी-गुडगांव रोड एनएच 352 डब्ल्यु के चौड़ीकरण होने पर गांव डोहकी और नया गांव दोनों स्टैंड पर कोई क्रॉसिंग अथवा अंडरपास का प्रावधान नहीं होने की बात भी रखी। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गांवों की लगभग 5 हजार आबादी है। यदि यहां पर कोई क्रॉसिंग अथवा अंडरपास नहीं बनाया गया तो हजारों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस पर भी विधायक चिरंजीव राव ने आश्वासन दिया कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से बात की जाएगी और कोशिश रहेगी कि यहां पर कोई क्रॉसिंग या फिर अंडरपास बनवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed