{"_id":"685ee2c12836a94398062d97","slug":"mla-anil-yadav-inaugurated-the-development-works-rewari-news-c-198-1-rew1001-221735-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक अनिल यादव ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक अनिल यादव ने किया विकास कार्यों का उद्घाटन
Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 27विधायक अनिल यादव से मुलाकात करते सीपीएलओ। स्रोत : यूनियन
- फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। विधायक अनिल यादव ने शुक्रवार को गांव भूरथला और कोसली रेलवे स्टेशन के समीप लाला रामरतन धर्मशाला में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का उद्घाटन किया।
विधायक अनिल यादव ने पांच सड़कों, हर्बल पार्क में ओपन जिम, भगवान परशुराम भवन, कोसली रेलवे स्टेशन पर नए सबमर्सिबल का उद्घाटन किया। भाकली-2 पंचायत को 11 लाख रुपये और लाला रामरतन धर्मशाला के नजदीक शौचालय के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
पंचायत समिति चेयरमैन दुष्यंत सिंह ने भाकली गांव में विकास कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस दौरान भूरथला, लाला रामरतन धर्मशाला व नठेड़ा रोड पर अपने कार्यालय में विधायक ने जन शिकायतों की सुनवाई की। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने विधायक का स्वागत किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर कपिल चेयरमैन, अजयपाल चेयरमैन, सुरेश भाकली, दिनेश गोयल, उदयभान डागर, प्रेम प्रकाश नाहड़, सरपंच बलविंद्रा देवी मौजूद रहीं।
विधायक अनिल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के मार्गदर्शन में विकास कार्य हो रहा है।