फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minor molested returning from school, beaten up for protesting

स्कूल से लौट रही नाबालिग से छेड़छाड़, विरोध करने पर पीटा

Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Minor molested returning from school, beaten up for protesting
कोसली। गांव जाटूसाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा सोमवार को स्कूल से घर लौट रही थी। इसी बीच एक युवक ने उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब छात्रा ने उसका विरोध किया तो उसने उसकी पिटाई कर दी। छात्रा के अनुसार पिटाई के दौरान शोर मचाने पर मौके पर आसपास के लोग आ गए। इस पर आरोपी भाग गया। जाटूसाना थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जाटूसाना क्षेत्र के एक गांव निवासी छात्रा को सोमवार हो स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के ही युवक ने उसका रास्ता रोककर छेड़छाड़ शुरू कर दी। छेड़छाड का विरोध करने पर आरोपी छात्रा की पिटाई कर दी। इस दौरान आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। यह देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। इसके बाद छात्रा घर पहुंची और घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों जाटूसाना थाना पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जाटूसाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू दी हैं। वहीं पीड़ित छात्रा का बयान ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करा दिए गए हैं। थाना प्रभारी चंद्रशेखर का कहना है कि पीड़ित छात्रा की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed