फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister Aarathi Rao inaugurated development works worth Rs 2.10 crore including martyr memorial

Rewari News: मंत्री आरती राव ने शहीद स्मारक सहित 2.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 31 Mar 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Minister Aarathi Rao inaugurated development works worth Rs 2.10 crore including martyr memorial
फोटो : 04मंत्री आरती राव जाटूसाना ब्लॉक में शहीद परिवार के सदस्यों को सम्मानित करते हुए। स्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। हरियाणा सरकार में स्वास्थ्य व परिवार कल्याण एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव ने जाटूसाना ब्लॉक में रविवार को शहीद स्मारक सहित 2.10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास में हमारा क्षेत्र पिछड़ा नहीं रहेगा।
जाटूसाना पंचायत समिति की तरफ से आयोजित शहीद परिवार सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित आरती सिंह राव ने विधायक अनिल कुमार यादव के साथ विकास कार्यों का उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग और जिला रेडक्राॅस सोसाइटी की ओर से आयोजित रक्तदान एवं चिकित्सा जांच शिविर का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि दक्षिण हरियाणा की जनता ने हमेशा उनके परिवार का साथ दिया है। उसी की बदौलत उन्हें अपने क्षेत्र की सेवा करने का अवसर मिला है। शहीद परिवारों के सदस्यों को सम्मानित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कोसली हलके के अनेक शूरवीरों ने अपने प्राण भारत मां की रक्षा के लिए न्यौछावर कर दिए। हमें सदा उन पर गर्व रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उन्हें नाज है कि उनका जन्म इस वीर भूमि में हुआ। उन्होंने पंचायत समिति जाटूसाना की तरफ से रखी गई मांगों को पूरा करवाने का आश्वासन दिया। कोसली के विधायक अनिल कुमार यादव ने कहा कि उनको पूरा विश्वास है कि विकास के मामले में जाटूसाना और कोसली का इलाका पीछे नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री आरती सिंह राव ने विधायक अनिल कुमार यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष वंदना पोपली, जिला परिषद चेयरमैन मनोज यादव, पंचायत समिति चेयरमैन सरोज कुमारी व अन्य पंचायत प्रतिनिधियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का सीधा प्रसारण देखा। मंत्री आरती राव ने कहा कि हमें प्रधानमंत्री की बातों का अनुसरण करते हुए वर्षा जल का संचय करना चाहिए।

ग्राम पंचायतों ने अपनी मांगें रखी

मंत्री आरती सिंह राव और विधायक अनिल कुमार यादव का जाटूसाना, गांव जाहिदपुर व आसियाकी में पगड़ी पहनाकर और फूलमालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा कार्यकर्ता प्रवीन कुमार, मुकेश कुमार, महेश कुमार और सुरेश कुमार ने इन कार्यक्रमों का संयोजन किया। इस अवसर पर पूर्व सैनिकों, ग्राम पंचायतों ने अपनी मांगें स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष रखीं, जिनको मंत्री ने प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed