फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Millet will be procured from tomorrow in Rewari, Bawal and Kosli grain markets.

Rewari News: रेवाड़ी, बावल और कोसली अनाज मंडी में कल से होगी बाजरे की खरीद

Sun, 06 Oct 2024 04:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Oct 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Millet will be procured from tomorrow in Rewari, Bawal and Kosli grain markets.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले की रेवाड़ी, बावल और कोसली अनाज मंडी में बाजरे की खरीद शनिवार को मतदान का अवकाश होने के कारण नहीं हुई। अब सोमवार को बाजरे की खरीद होगी।
अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी चुनाव में लगाई गई थी। रविवार को भी मंडियों में बाजरे की खरीद नहीं होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सोमवार को बड़ी संख्या में किसान बाजरा लेकर मंडियों में पहुंचेंगे। अभी बाजरे की कटाई चल रही है। वेयर हाउस की ओर से रेवाड़ी अनाज मंडी में अब तक 83 हजार क्विंटल, बावल में 8570 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। कोसली अनाज मंडी में शुक्रवार को 720 गेटपास काटे गए थे और 18 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई थी जिसमें हैफेड की ओर से 7 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा है।

इससे पहले तीन दिन में रेवाड़ी व कोसली अनाज मंडी में एक लाख 35 हजार 25 क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। इसमें रेवाड़ी अनाज मंडी में वेयर हाउस की ओर से 40,500 क्विंटल बाजरे की खरीद की गई है। कोसली अनाज मंडी में हैफेड की ओर से 37 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा जा चुका है। अनाज मंडियों में अभी बाजरे में नमी आ रही है, इसलिए खरीद एजेंसियों ने किसानों से परेशानी से बचने के लिए फसल को सुखाकर लाने की अपील की है। इस बार जिले में समर्थन मूल्य पर बाजरा बिक्री करने के लिए 63 हजार 790 किसानों ने 2 लाख 18 हजार 336 एकड़ रकबे का मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed