फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   middle-aged dies in suspicious circumstances in ratanthal

रतनथल में संदिग्ध हालात में अधेड़ की मौत

Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
middle-aged dies in suspicious circumstances in ratanthal
कोसली। गांव रतनथल में संदिग्ध हालात में एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। उधर मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रतनथल निवासी सुभाष 54वर्ष गांव के बीच में बने अपने मकान में अकेला रहता था। मंगलवार की सुबह उसका शव कपड़े टांगने की खूंटी के सहारे लटका देखा गया। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। रोहड़ाई पुलिस ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का मुआयना किया और इस शव को अपने कब्जे में लेकर मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज करके शव को पंचनामा कार्यवाही के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई अशोक ने बताया कि उसका भाई सुभाष गांव के एक हिस्से में घर बनाकर अकेले ही रहता था। उसके भाई की भी शादी हुई थी, मगर काफी साल पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। रात को करीब नौ बजे तक सभी लोगोें ने उसे सकुशल देखा था, मगर रात के समय किसी ने उसकी हत्या कर दी। रोहड़ाई थाना प्रभारी रामानंद ने बताया कि मृतक के भाई अशोक की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर सुभाष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। यह हत्या क्यों और किसने की, यह जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed