{"_id":"62b4a48f552ed929c9363ff5","slug":"messages-of-friendly-personality-neighbors-and-friends-shocked-by-death-rewari-news-rtk650371849","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलनसार व्यक्तित्व के थे संदेश, मौत से सदमे में पड़ोसी और दोस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिलनसार व्यक्तित्व के थे संदेश, मौत से सदमे में पड़ोसी और दोस्त
विज्ञापन
संदेश का फाइल फोटो।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सोनीपत में नेशनल हाईवे 334 बी पर राई के पास वीरवार की अलसुबह तेज रफ्तार कार बैरिकेड से टकरा गई। इसमें जिले के निवासी एमबीबीएस के छात्र संदेश (22) की मौत हो गई। पड़ोसियों ने बताया कि संदेश मिलनसार व्यक्तित्व का लड़का था। उसके चेहरे पर हमेशा मुस्कान बनी रहती थी। वह लोगों की मदद भी करता था। उसकी मौत से दोस्तों और मोहल्ले के लोगों को सदमा लगा है। हादसे की सूचना के बाद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना में सूबेदार के पद पर तैनात पिता राजाराम व उसके बड़े भाई विकास बंगलूरू से रेवाड़ी पहुंचे। वीरवार की शाम को छात्र का अंतिम संस्कार किया गया।
वीरवार की अलसुबह विजय नगर निवासी राजाराम के परिवार में कोहराम मच गया। उनके बेटे संदेश की दुर्घटना में मौत की खबर से परिवार में चीख पुकार मच गई। इस दौरान सूचना मिलते ही मोहल्ले और आसपास के लोगों में भी शोक की लहर फैल गई। लोग परिवार में पहुंच कर लोगों का ढांढस बंधा रहे थे। संदेश के घर पर वीरवार की देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।
समय पर मदद मिलती तो शायद छात्रों की जान बच जाती
पड़ोसियों ने बताया गया है कि नारनौल निवासी पुलकित व नरबीर, रेवाड़ी निवासी संदेश, सेक्टर-57 गुरुग्राम निवासी रोहित, रोहतक के गांव खिड़वानी निवासी अंकित, कलानौर निवासी सोमबीर रोहतक पीजाआई में एमबीबीएस कर रहे हैं। ये वीरवार अल सुबह आई-20 कार में सवार होकर रोहतक से हरिद्वार के लिए निकले थे। नेशनल हाईवे 334बी से वे सोनीपत पहुंचे। इस बीच उनकी कार बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंची तो कार चालक सड़क पर लगे पत्थर के बैरिकेड को देख नहीं पाया। उनकी कार तेज रफ्तार में इससे टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। छात्र बाहर नहीं निकल पाए। रात को रोड पर आवागमन कम होने की वजह से कार में फंसे छात्रों को तुरंत मदद नहीं मिल पाई। कार में आग भड़क गई। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे अन्य वाहनों में सवार लोगों ने बचाव का काम शुरू किया। यदि समय रहते मदद मिल जाती तो शायद छात्रों की जान बच जाती।
विज्ञापन
-------
परिवार में सबसे छोटे थे संदेश
शहर के विजय नगर निवासी राजाराम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा बंगलूरू में आईटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, वहीं संदेश रोहतक पीजीआई में एमबीबीएस की थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता खुद जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में सेना में सूबेदार पद पर तैनात हैं। परिवार में उनकी मां व दादी भी हैं।