फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Merit list of fourth phase released in ITI, now admission on first come first serve basis

Rewari News: आईटीआई में चौथे चरण की मेधा सूची जारी, अब पहले आओ पहले पाओ आधार पर दाखिले

Thu, 07 Aug 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Merit list of fourth phase released in ITI, now admission on first come first serve basis
फोटो : 6आईटीआई में दस्तावेजों का सत्यापन कराते विद्यार्थी। संवाद
रेवाड़ी। जिले के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिला प्रक्रिया चौथे चरण तक पहुंच चुकी है। हाल ही में जारी की गई मेधा सूची के आधार पर छात्रों के दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जिन अभ्यर्थियों का नाम इस सूची में है, उनके दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन 9 अगस्त तक किया जाएगा। इस दौरान छात्रों को फीस जमा करवा कर दाखिला सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन

विभाग की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को उनके मोबाइल नंबर पर संदेश और कॉल के माध्यम से सूचित किया गया है। जिले के अधिकतर आईटीआई संस्थानों में कई ट्रेडों में सीटें अभी भी खाली हैं। इसे ध्यान में रखते हुए हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने दाखिला शेड्यूल में बदलाव करते हुए अब खाली सीटों पर पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर दाखिले की योजना शुरू की है।
विज्ञापन

इस नई व्यवस्था के तहत विद्यार्थी 10 अगस्त से 22 अगस्त तक संबंधित संस्थान में पहुंचकर सीधे दाखिला ले सकेंगे। बता दें कि जिले में कुल 23 राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हैं, जिनमें विभिन्न व्यवसायों की करीब 3 हजार सीटें उपलब्ध हैं। अब तक विभाग को कुल 2 हजार 997 आवेदन प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय बाल आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :
कोपा--31--48
एमएमवी-- 22--24
एसएमडब्ल्यू एनसीवीटी--1--20
एसएमडब्ल्यू एससीवीटी-- 00-- 20
टीपीईएस--5--48
इलेक्ट्रीशियन ड्यूल--19--20
फिटर--38--40
प्लंबर-- 13--48
हाउसकीपर-- 00--24
मशीनिस्ट-- 13--20
आरएसी--38--48
इलेक्ट्रॉनिक्स मेकैनिक--19--24
इलेक्ट्रीशियन--33--40
स्टेनो (हिंदी) एनसीवीटी--7--24
स्टेनो (हिंदी) एससीवीटी--1--24
टर्नर--12--20
वायरमैन--18--20
पेंटर जनरल--2--20
टूल एंड डाई एससीवीटी--1--24
वेल्डर ड्यूल--16--40
एमईवी एससीवीटी-- 14-- 24
---------------
महिला आईटीआई संस्थान में आवेदन की स्थिति :
ट्रेड --भरी सीटें--रिक्त सीटें
हेयर एंड स्किन केयर ट्रेड--8--48
ड्रेस मेकिंग--37--40
कटाई एवं सिलाई--35--40
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक--5--24
कढ़ाई एवं सुई कार्य--35--40
कंप्यूटर ऑपरेटर एवं प्रोग्रामिंग असिस्टेंट--48 25
इलेक्ट्रीशियन ट्रेड--8--20
--------------------

ये है जरूरी दस्तावेज
आईटीआई में दाखिला लेते समय विद्यार्थियों को हस्ताक्षर युक्त फोटो, आधार कार्ड, 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, परिवार पहचान-पत्र, बैंक खाता, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, आय प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र आदि जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

-----------------
वर्जन :
दाखिले को लेकर बची हुई सीटों को भरने के लिए एक बार फिर से हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग की ओर से शेड्यूल में बदलाव किया है। चौथे चरण में 9 अगस्त तक दाखिले होने के बाद 10 अगस्त से 22 अगस्त तक पहले आओ पहले पाओ के अंतर्गत विद्यार्थी दाखिला ले सकेंगे।
- सुनील यादव, प्राचार्य, राजकीय बाल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed