फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mercury @ 44, life stopped due to heat and sunstroke

Rewari News: पारा <bha>@</bha> 44, धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन ठहरा

Fri, 17 May 2024 02:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 17 May 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Mercury @ 44, life stopped due to heat and sunstroke
रेवाड़ी में बावल रोड लू के थपेड़ों से बचने के लिए चुन्नी का सहारा लेकर जाती गंतव्य की ओर जाती छ
रेवाड़ी। चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वीरवार को इस सीजन का सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 16 मई से 4 दिनों तक हीट वेव तक का येलो अलर्ट जारी किया हुआ है। आने वाले दिनों में हालात ज्यादा खराब हो सकते हैं। संभावना है कि दिन का अधिकतम तापमान 46 डिग्री तक पहुंच सकता है। गर्मी की तपिश लगातार झुलसा रही है। वीरवार को अधिकतम तापमान 44 और न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।
विज्ञापन

बुधवार को अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री और न्यूनतम 23.2 डिग्री सेल्सियस था। मौसम विभाग के अनुसार, 17 से 20 मई तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्म और शुष्क हवा चलेगी। 17 से 19 मई तक अधिकतम तापमान भी 46 डिग्री से अधिक तक जा सकता है। 20 मई को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कटौती देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 में आज के दिन था 44 डिग्री पारा:
मई माह में गर्मी की तपिश ने हर किसी को हलकान किया हुआ है। सुबह जल्द धूप निकलने और देर शाम तक धूप का असर रहने से रात और दिन में हाल बेहाल किया हुआ है। सुबह 10 बजे से पहले ही धूप झुलसाने लगी है। इससे पहले 2022 में इसी दिन अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस था। वर्ष 2016 में आज के दिन 45 डिग्री सेल्सियस सर्वाधिक दर्ज किया था। भीषण गर्मी के कारण बिजली, पानी सप्लाई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्टी-दस्त के रोगी बढ़े
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, इन दिनों उल्टी, दस्त और गर्मी के कारण बीमार लोग उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। नागरिक अस्पताल में वीरवार को ही 1200 ओपीडी हुई। इनमें से ज्यादातर उल्टी, दस्त और गर्मी से परेशान लोग शामिल थे। नागरिक अस्पताल के फिजिशियन डाॅ. मनीष यादव ने लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे के बीच घर और प्रतिष्ठानों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। निकलना पड़े तो पूरी बाजू के कपड़े पहनें और 15-20 मिनट के अंतराल पर पानी पीते रहना चाहिए।
गर्मी की तपन में और सता रही बिजली कटौती
इधर, मई माह के शुरुआत से ही पड़ रही जून जैसी गर्मी ने आमजन का बुरा किया हुआ है। इस कारण बिजली की खपत भी सामान्य से अधिक पर है। आपूर्ति और डिमांड की बात करें तो अंतर लगभग दस लाख पर पहुंच गया है। ऐसे में जहां बिजली निगम का बिजली आपूर्ति सिस्टम हांफने लगा, वहीं जिले में ओवरलोड व फाल्ट की समस्या भी बढ़ गई है। दिनभर में चार से पांच घंटे बिजली काटी जा रही है। भीषण गर्मी और बिजली कट के कारण आमजन को न दिन में चैन मिल रहा है और न ही रात को आराम।

अंतर दस लाख यूनिट पार
जिले में वर्तमान में 70 लाख यूनिट प्रतिदिन बिजली की डिमांड चल रही है और ग्रिड से केवल जिले को लगभग 60 लाख यूनिट ही बिजली मिल पा रही है। निगम को दस लाख यूनिट के अंतर की खाई को पाटने के लिए भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। लोड सेटिंग करने के लिए निगम की ओर से जहां पहले 10 से 15 मिनट के कट लगाए जा रहे थे, वहीं, पिछले दो-तीन दिनों से एक-एक घंटे लंबे कट लगाने पड़ रहे हैं। इन लंबे कटों से ग्रामीण या औद्योगिक क्षेत्र ही नहीं शहरी क्षेत्र भी अछूता नहीं रहा है। पिछले दो दिनों से तो अघोषित कटों की संख्या और अधिक बढ़ गई है। अभी तो मई चल रहा है। इस हिसाब से जून-जुलाई में तो और भी अधिक परेशानी ङोलनी पड़ेगी। आने वाले दिनों में बिजली की डिमांड और अधिक बढ़ने की संभावना है।

16 मई को पिछले दस साल का तापमान (डिग्री सेल्सियस में) :
साल-- अधिकतम न्यूनतम

2015-- 38.5, 20.0

2016-- 45.0, 24.6

2017-- 42.5, 23.0

2018-- 41.0, 24.0

2019-- 38.5, 22.0

2020-- 40.5, 20.5

2021-- 40.0, 20.2

2022-- 44.0, 32.4
2023-- 38.2, 25.0
2024-- 44.0, 23.5
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed