फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   member of lagislative assemblly says

प्रतिनिधि को शिलान्यास में नहीं बुलाकर सीएम ने किया रेवाड़ी की जनता का अपमान: विधायक

Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
member of lagislative assemblly says
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री की ओर से रेवाड़ी में किए गए शिलान्यास कार्यक्रम में रेवाड़ी से कांग्रेसी विधायक चिंरजीव राव को नहीं बुलाए जाने पर राजनीति गर्मा गई है। विधायक ने कहा कि प्रतिनिधि को न बुलाकर मुख्यमंत्री ने किया रेवाड़ी की जनता का अपमान किया है।
विज्ञापन

सीएम भेदभाव कर रहे हैं, इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष से बात कर शिकायत की गई है, जल्द ही लिखित में भी शिकायत भेजी जाएगी। चिरंजीव ने कहा कि बजट में रेवाड़ी को कुछ नही दिया और अब भी मुख्यमंत्री ने जो शिलान्यास किए हैं, वो भी खाना पूर्ति के लिए हैं।
विज्ञापन

पिछले सात साल में भाजपा सरकार ने रेवाड़ी में कुछ नहीं किया तो अब जनता को भाजपा से कोई भी उम्मीद नहीं हैं। चिरंजीव राव ने कहा कि रेवाड़ी को बस स्टैंड, माजरा श्योराज में मेडिकल कॉलेज इत्यादि की सख्त जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन भाजपा ने बिल्कुल सिरे से नकार रखा है। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा भेदभाव किया जा रहा है। ट्रामा सेंटर रेवाड़ी के फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया गया। जिसमें सरकार की तरफ से किसी प्रकार का निमंत्रण नही भेजा गया।

विधायक ने कहा कि लोगों ने मुझे चुनकर विधानसभा में भेजा हुआ है। भाजपा सरकार की सोच और भेदभाव की नीति है। जिसके तहत निमंत्रण न देकर मेरी नहीं बल्कि रेवाड़ी की जनता का अपमान किया है। विधायक किसी भी पार्टी का हो, सभी जनता के प्रतिनिधि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed