फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mechanics and helpers in the auto market grappling with declining income and inflation.

Rewari News: घटती आय और महंगाई से जूझ रहे ऑटो मार्केट के मैकेनिक व हेल्पर

Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 03 Jul 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mechanics and helpers in the auto market grappling with declining income and inflation.
मांगों को लेकर जानकारी देते ऑटो मार्केट के लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक सेवा मंच के पदाधिकारियों ने मेगा मिशन जनसंपर्क अभियान के तहत डबल फाटक अंडरपास के पास स्थित ऑटो मार्केट का दौरा कर ऑटोमोबाइल मैकेनिक, हेल्पर, स्पेयर पार्ट्स विक्रेता, ऑटो इलेक्ट्रीशियन, पेंटर आदि से मुलाकात की। इस दौरान ऑटो मार्केट के मैकेनिक व हेल्पर ने कहा कि वे घटती आय और बढ़ती महंगाई से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

यह भी बताया कि आर्थिक संकट से परिवार का पालन-पोषण करना कठिन हो गया है। ऑटो मार्केट में मूलभूत सुविधाओं की भी कमी है, जिससे उन्हें रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान, कोर कमेटी सदस्य राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, डॉ. सुरेश कुमार और नंदलाल यादव का स्वागत किया। अशोक प्रधान ने कहा कि ऑटो मार्केट के श्रमिकों की समस्याओं को लेकर श्रम मंत्री, समाज कल्याण मंत्री, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक सेवा मंच ने सरकार से मांग की है कि सभी ऑटोमोबाइल क्षेत्र के कर्मचारियों को पहचान पत्र जारी किए जाएं, उन्हें और उनके परिवार को बस, ट्रेन और हवाई यात्रा में रियायत दी जाए। एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, 50 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा, मेडिकल केयर यूनिट, ब्याज मुक्त ऋण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सस्ती आवास सुविधा, अटल कैंटीन, निशुल्क स्वास्थ्य जांच की सुविधा दी जाए।
ह भी मांग की है कि ऑटो मार्केट में शेड, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, बिजली-पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed