{"_id":"6824e9f33209158df90ce9f9","slug":"maximum-temperature-reached-425-heatwave-increased-trouble-rewari-news-c-198-1-rew1001-219524-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अधिकतम पारा 42.5 पहुंचा, लू ने बढ़ाई परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अधिकतम पारा 42.5 पहुंचा, लू ने बढ़ाई परेशानी
Thu, 15 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 15 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 46धूप से बचने के लिए सिर पर कपड़ा लेकर जाती युवतियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में बुधवार को लू चलने से लोग परेशान रही। अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही लोगों को गर्मी सताने लगी है।
लू के चलते लोगों ने दिन में घर से निकलना भी बंद कर दिया है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा नजर आ रहा है। अभी कुछ दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। तापमान बढ़ने के कारण अब बिजली की खपत भी काफी बढ़ चुकी है।
बिजली की खपत 78 लाख यूनिट को पार कर चुकी है। लोग अब कूलर, एसी फ्रिज का उपयोग कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। मौजूदा मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि खासतौर से दोपहर 12 बजे से सायं 3 बजे के बीच धूप में ना जाएं। बच्चे को ढंककर ले जाएं। उल्टी, घबराहट और तेज सिरदर्द हो तो चिकित्सक को दिखाएं।
फिजिशियन डॉक्टर मनीष ने बताया कि बढ़ती गर्मी में वृद्ध एवं कमजोर व्यक्तियों की खास देखभाल करें। तेज गर्मी, खासतौर से जब वे अकेले हों तो कम से कम दिन में दो बार उनकी जांच करें।