फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mathematics Olympiad exam in January, training being given to students

Rewari News: गणित ओलंपियाड परीक्षा जनवरी में, विद्यार्थियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण

Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Dec 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mathematics Olympiad exam in January, training being given to students
रेवाड़ी। आगामी शैक्षणिक सत्र 2026-27 से राज्य स्तर पर हरियाणा गणित ओलंपियाड की शुरुआत की जाएगी। इसको लेकर जिले में तैयारियां तेज कर दी गईं हैं। जनवरी में प्रस्तावित ओलंपियाड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को प्रतिदिन विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रशिक्षण सत्रों में न केवल पाठ्यक्रम से जुड़े कठिन विषयों पर फोकस किया जा रहा है बल्कि विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया जा रहा है। साथ ही अधिक से अधिक छात्रों को गणित ओलंपियाड से जोड़ने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से छात्रों में गणितीय कौशल, तार्किक सोच और समस्या-समाधान क्षमता का विकास होगा। विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर से ही गणित के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित ओलंपियाड गुणवत्ता आधारित शिक्षा को बढ़ावा देगा और विद्यार्थियों में स्टेम (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) से जुड़े कौशल विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगा। इसी क्रम में शिक्षकों का एक विशेष मुख्य समूह गठित किया गया है जो परीक्षा की तैयारियों की नियमित समीक्षा कर रहा है और विद्यार्थियों को समय-समय पर आवश्यक मार्गदर्शन और प्रतिक्रिया उपलब्ध करा रहा है।
-
विद्यार्थियों को 60 मिनट में हल करने होंगे 40 प्रश्न
जिला स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में कुल 40 प्रश्न पूछे जाएंगे। इनमें से पहले 35 प्रश्न बहुविकल्पीय (प्रत्येक में 4 विकल्प) और प्रश्न 36 से 40 तक एक अंकीय उत्तर प्रकार (संख्यात्मक प्रतिक्रिया) के होंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट होगी। परीक्षा दो स्तरों पर होगी। लेवल-1 में कक्षा 12वीं के विद्यार्थी और लेवल-2 में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के विद्यार्थी शामिल होंगे। लेवल-1 में कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के गणित पर आधारित और लेवल-2 में कक्षा 6वीं, 7वीं और 8वीं के बेसिक गणित पर आधारित प्रश्न होंगे।
--

शिक्षक समूह को सौंपीं अहम जिम्मेदारियां
गणित ओलंपियाड की तैयारियों को प्रभावी बनाने के लिए गठित शिक्षकों के विशेष समूह को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह समूह विद्यार्थियों के लिए नियमित रूप से असाइनमेंट और अभ्यास सेट तैयार करेगा। साथ ही विभिन्न स्तरों के छात्रों की क्षमता के अनुसार उपयुक्त प्रश्नपत्र भी बनाए जाएंगे। इसके अलावा शिक्षकों का यह समूह छात्रों की प्रगति पर लगातार नजर रखेगा और उनके प्रदर्शन में सुधार के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करेगा।

-

वर्जन
जिले में हरियाणा गणित ओलंपियाड परीक्षा जनवरी 2026 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारी के लिए छात्रों को प्रतिदिन कक्षाओं के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरियाणा गणित ओलंपियाड को प्रतिष्ठित शैक्षणिक मंच के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे विद्यार्थियों को गणित के क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने की प्रेरणा मिलेगी। यह प्रतियोगिता छात्रों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य के लिए मजबूत नींव रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।-अशोक कुमार नामवाल, (डीएमएस) नोडल अधिकारी, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article