फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Markets buzz with activity ahead of Karwa Chauth; women engage in shopping

Rewari News: करवाचौथ को लेकर बाजारों में बढ़ी रौनक, खरीदारी में जुटीं महिलाएं

Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 26 Oct 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Markets buzz with activity ahead of Karwa Chauth; women engage in shopping
बाजार में खरीदारी के लिए जुटी महिलाएं। संवाद
रेवाड़ी। आगामी 29 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ को लेकर शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इस पर्व की तैयारियों में जुटीं महिलाएं साड़ी, सूट, चूड़ियां, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और पूजा सामग्री आदि की खरीदारी करने लगी हैं। इससे बाजार गुलजार हो गए हैं।
विज्ञापन

महिलाएं अपनी पसंद के परिधान और शृंगार का सामान खरीदने के साथ पूजा की तैयारियां भी पूरी कर रही हैं। करवाचौथ पर पारंपरिक परिधान पहनने की परंपरा के चलते महिलाएं साड़ी और सूट की खरीदारी को प्राथमिकता दे रही हैं।
विज्ञापन

लाल, गुलाबी और अन्य आकर्षक रंगों के परिधानों के साथ मैचिंग चूड़ियां, बिंदी और आभूषण भी पसंद किए जा रहे हैं। कई महिलाएं पर्व के लिए नए कपड़े खरीद रही हैं, जबकि कुछ अपने पुराने परिधानों के साथ मैचिंग शृंगार का सामान ले रही हैं। बाजारों में महिलाओं की आवाजाही बढ़ने से दुकानदारों को आगामी दिनों में बिक्री में तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने और विशेष रूप से तैयार होने का भी महत्व है। ऐसे में मेहंदी लगाने वालों और ब्यूटी पार्लरों में पर्व के आसपास व्यस्तता बढ़ गई है। महिलाएं पहले से समय तय कराने की तैयारी कर रही हैं, ताकि अंतिम समय में परेशानी न हो।

पूजा सामग्री की भी हो रही तैयारी
करवाचौथ की पूजा के लिए करवा, छलनी, पूजा की थाली, दीपक, रोली, चावल और मिठाई सहित अन्य जरूरी सामान की खरीदारी भी की जा रही है। महिलाएं व्रत की तैयारियों को समय रहते पूरा करना चाहती हैं, ताकि पर्व के दिन किसी तरह की भागदौड़ न करनी पड़े। करवाचौथ पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। शाम को पूजा-अर्चना और कथा के बाद चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोला जाता है।


करवाचौथ पर अच्छे कारोबार की संभावना
कपड़ा व्यापारी रामपाल यादव ने बताया कि करवाचौथ को लेकर महिलाओं में खरीदारी का उत्साह देखने को मिल रहा है। महिलाएं साड़ी और सूट के साथ मैचिंग दुपट्टे व अन्य कपड़ों की खरीदारी कर रही हैं। त्योहार नजदीक आने के साथ बाजार में ग्राहकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इस बार भी करवाचौथ पर अच्छे कारोबार की संभावना है। दुकानदार अजय कुमार ने बताया कि करवाचौथ पर चूड़ियों की विशेष मांग रहती है। महिलाएं अपनी पोशाक के रंग के अनुसार चूड़ियां खरीदती हैं। बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंगों की चूड़ियां उपलब्ध हैं। पर्व नजदीक आने के साथ खरीदारी में तेजी आने की उम्मीद है। महिलाओं के लिए मैचिंग चूड़ियां आकर्षण का केंद्र रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed