फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   market prepare for festival and dhanteras

धनतेरस पर शहर के बाजार गुलजार

Mon, 09 Nov 2015 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 09 Nov 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस के लिए शहर के बाजार गुलजार हो गए हैं। दुकानदारों के मुताबिक सोमवार को बर्तन व ज्वैलरी दुकानों पर अच्छी खासी भीड़ होने और अच्छा कारोबार होने की उम्मीद हैं।
विज्ञापन


क्योंकि भारतीय परंपरा के अनुसार धनतेरस के दिन बर्तन और गहने की खरीदारी शुभ मानी जाती है। इस दिन खरीदारी करने से लक्ष्मी का वास घर में होता है। ऐसे में बाजार भी इस विशेष दिवस के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


दुकानदारों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानों की विशेष सजावट की है।  रविवार को भी शहर के बाजारों में रविवार को छुट्टी का दिन होने के चलते भारी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टील के बर्तनों की जगह तांबे व कांसे के बर्तन की डिमांड
धनतेरस के दिन घर कोई भी सभी अपने हिसाब से कोई न कोई बर्तन जरूर खरीदते हैं। कुछ सालों तक जहां पर बर्तन की दुकानों पर स्टील के बर्तनों की डिमांड रहती थी, वहीं अब तांबे व कांसे के बर्तन भारी डिमांड में रहते हैं। इस दिन पूजा की थाली व तांबे के लौटे ज्यादा डिमांड में रहते हैं।

करोड़ों का बर्तन बाजार
पीतल नगरी में धनतेरस के दिन जरूर करोंड़ों के बर्तन की खरीदारी होती है। बाजार के जानकारों के अनुसार धनतेरस के दिन लगभग डेढ़ करोड़ का बिजनेस होता है। शहर में बर्तनों के थोक व खदरा दुकानों की संख्या अस्सी है। शहर से थोक में बावल धारूहेड़ा व कोसली सहित अनेक जगहों पर बर्तन खरीदे जाते हैं।

पांच करोड़ के चांदी व सोना लक्ष्मी-गणेश के सिक्के खरीदते हैं शहरवासी
धनतेरस के दिन चांदी व सोने के सिक्के के खरीददारों की भी कमी नहीं रहती है। सर्राफा बाजार के जानकारों के अनुसार धनतेरस के दिन पहले लोग केवल चांदी के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के खरीदना शुभ मानते थे, लेकिन अबकी सोने के चांदी-गणेश के सिक्के भी खूब डिमांड में रहते हैं। वहीं उनका कहना है कि  धनतेरस के दिन पांच करोड़ से भी ज्यादा के चांदी व सोने के सिक्कों की खरीददारी हो जाती है।

ऑनलाइन ट्रे़ड़िग से व्यापारियों का काम प्रभावित
मेट्रो सिटी की तरह शहर के व्यापारी भी आनलाइन शापिंग की चपेट में आ गए हैं। बर्तन हो या फिर ज्वैलरी व्यापारियों का कहना है कि पारंपरिक ग्राहक तो यहीं से खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन युवा वर्ग की आनलाइन खरीदारी का असर उनके व्यापार पर भी पड़ा है। उन्होंने कहा कि 15 से 30 फीसदी तक का नुकसान उनको ऑनलाइन शॉपिंग से हो रहा है।



पहली साल की तुलना में इस बार लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे हैं। स्टील बर्तनों की जगह लोग तांबे की पूजा की थाली व तांबे का लोटा ज्यादा डिमांड में है।
सुभाष, भगत जी बर्तन भंडार
-----------------
धनतेरस पर बर्तनों की डिमांड हमेशा ही रहती है, इस बार भी है। तांबे के बर्तन ज्यादा डिमांड में है। हांलाकि उन्होंने कहा कि आनलाइन शापिंग के चलते डिमांड में अंतर आ गया है।
जितेंद्र कुमार, जिंदल मैटल स्टोर
---------------
धनतेरस के दिन शहर के लोग चांदी व सोने के लक्ष्मी-गणेश के सिक्के खरीदते हैं। पहले की तुलना में डिमांड में कुछ बदलाव जरूर है।
प्रदीप जैन, सर्राफा बाजार
---------------------
दीपावली के चलते लोग पहले ही खरीदारी में लग जाते हैं। लेकिन धनतेरस पर खरीददारी की संख्यां कई गुणा तक बढ़ जाती है।
राजेश सोनी, आभूषण विक्रेता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed