फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Market decorated for Christmas

Rewari News: क्रिसमस को लेकर सजे बाजार

Sun, 24 Dec 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 Dec 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Market decorated for Christmas
रेवाड़ी। क्रिसमस को लेकर बाजार सज गए हैं। सांता क्लाज के टॉय, स्टार्स, बॉल्स, गिफ्ट से सजे क्रिसमस-ट्री, प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक तस्वीरें, ग्रीटिंग कार्ड आदि खूब बिके।
विज्ञापन

बाजार में ग्रीन क्रिसमस-ट्री के अलावा सुनहरा व सफेद क्रिसमस ट्री भी मौजूद है। जिन्हें छोटी- छोटी घंटियों, बॉल्स, गिफ्ट से आकर्षक सजाया गया है। क्रिसमस-ट्री कई साइजों में उपलब्ध है। जो एक फिट से लेकर 5 फिट तक के हैं, जिनकी बिक्री रेंज 50 रुपये से शुरू है। प्रभु यीशु के जन्म अवसर की झांकियों वाली तस्वीरें, ग्रीटिंग्स कार्ड, कैंडल सेट, गिफ्ट बाक्स, हैंगिंग ब्रेसलेट, स्टार्स आदि कई उपहार बाजार में है। कोरोनाकाल की वजह से बाजार काफी मंदा पड़ा हुआ था। वहीं अब फिर से लोगों की काफी भीड़ देखने को मिल रही है। दुकानदार महेश, राजपाल, जयप्रकाश ने बताया कि क्रिसमस को लेकर अच्छी खरीदारी हो रही है। मौजूदा समय में क्रिसमस-ट्री की अधिक डिमांड है।
विज्ञापन


क्रिसमस का मुख्य आकर्षण सांता क्लाज रहता है। बाजारों में सांता क्लाज के कई टॉय है, जो एक फीट से लेकर 6 फिट तक में है। इनमें गिटार से मधुर स्वर बिखरते इलेक्ट्रिकल सांता क्लाज, एयर सांता क्लॉज मुख्य है। खास बात यह है कि रेड और सफेद कपड़े के अलावा सुनहरे कपड़े में भी सांता क्लाज के खिलौने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

केक और पेस्ट्री के आर्डर जोरों पर

क्रिसमस पर सबसे अधिक मांग केक, पेस्ट्री और चाकलेट की रहती है। लोगों ने अभी से ही केक और पेस्ट्री के आर्डर देने शुरू कर दिए हैं। सर्कुलर रोड स्थित राजेश बेकरी के मालिक ने बताया कि अधिक मांग चाॅकलेट केक और वनीला केक की है। उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक 100 से अधिक केक के आर्डर मिल चुके हैं। इसके अतिरिक्त क्रिसमस-डे पर पेस्ट्री और चाकलेट खरीदने वालों की संख्या को ध्यान में रखते हुए इनके पर्याप्त स्टाक की व्यवस्था की गई है।
0
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed