{"_id":"6ae6304d99aad1274f06ed40","slug":"marathon-held-in-bawal-on-sardar-patels-birth-anniversary-mla-also-took-part-in-the-run-rewari-news-c-198-1-rew1001-248074-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरदार पटेल की जयंती पर बावल में निकाली मैराथन, विधायक ने भी लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरदार पटेल की जयंती पर बावल में निकाली मैराथन, विधायक ने भी लगाई दौड़
Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थियों के साथ दौड़ लगाते विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
बावल। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर बावल स्थित पीएमश्री स्कूल में मैराथन का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर किया। मैराथन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। मैराथन में विधायक ने भी दौड़ लगाई।
विद्यार्थियों ने एकता और अखंडता के नारे लगाते हुए छोटूराम चौक, भगतराम चौक और अंबेडकर चौक तक दौड़ लगाई। पूरे आयोजन में बच्चों में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल देश के पहले उपप्रधानमंत्री और गृहमंत्री थे। उन्होंने अपनी कूटनीति और दृढ़ इच्छाशक्ति से 550 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय करवाकर देश को एकजुट करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी योगदान के कारण उन्हें लौह पुरुष के नाम से जाना जाता है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेने तथा उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है। उनकी जयंती देशभर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को फिट रहने और देश सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प भी दिलाया गया। मैराथन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष रमेश लोर, नगरपालिका उपप्रधान अर्जुन चौकन, अमृत चौधरी, सुमेर सिंह, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।