{"_id":"6248920c83468e7414341cf8","slug":"manoj-and-shubham-won-bronze-medal-in-wushu-competition-rewari-news-rtk642797298","type":"story","status":"publish","title_hn":"वुशु प्रतियोगिता में मनोज और शुभम ने जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वुशु प्रतियोगिता में मनोज और शुभम ने जीता कांस्य पदक
विज्ञापन
कांस्य पदक के साथ विवेकानंद कॉलेज का छात्र शुभम व मौजूद स्कूल स्टाफ।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। पटियाला के पंजाब विश्वविद्यालय में 28 से 31 मार्च तक अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें आईजीयू मीरपुर का नेतृत्व कर रहे केएलपी कॉलेज के छात्र मनोज ने कांस्य पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर अपने विश्वविद्यालय एवं कॉलेज का नाम रोशन किया है। वहीं, विवेेकानंद पीजी कॉलेज (डहीना) के छात्र शुभम ने भी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर नाम रोशन किया है।
केएलपी कॉलेज के शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष डॉ. रामवीर जाखड़ ने बताया कि आईजीयू मीरपुर में पहली बार वुशु प्रतियोगिता में कोई खिलाड़ी ने कोई पदक प्राप्त किया है, यह महाविद्यालय के लिए यह बड़े गौरव का विषय है। इस जीत के बाद मनोज का कॉलेज में पहुंचने पर स्वागत किया। उसने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, प्रशिक्षक सुनील खत्री और शारीरिक शिक्षा विभाग के प्राध्यापक डॉ. रामबीर जाखड़ को दिया। प्राचार्य डॉ. अभय सिंह यादव, कालेज प्रबंधकारिणी के अध्यक्ष अमित गुप्ता के साथ संदीप खंडेलवाल, कपिल गोयल और हेमंत अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर शारीरिक शिक्षा विभाग को बधाई देते हुए मनोज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
उधर, विवेेकानंद पीजी कॉलेज के प्राचार्य पवन कुमार ने शुभम को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कॉलेज निदेशिका सुषमा यादव ने कहा कि खेलों से बच्चों को शारीरिक और मानसिक विकास होता है। हर बच्चे को एक खेल से जुड़ना चाहिए।