{"_id":"5719209c4f1c1ba06e8b4b13","slug":"manjubala-taken-oath-for-chairmanship","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजूबाला ने ली चेयरपर्सन की शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंजूबाला ने ली चेयरपर्सन की शपथ
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Fri, 22 Apr 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
पद की शपथ ली
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद चेयपर्सन मंजू बाला और वाइस चेयरमैन जगफूल यादव ने वीरवार को अपने पद की शपथ ली। उपायुक्त डॉ. यश गर्ग ने लघु सचिवालय के सभागार में दोनों को निष्पक्ष और पूरी निष्ठा के साथ काम करने की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का समय प्रशासन की तरफ से 11 बजे का रखा गया था, लेकिन आयुक्त डी. सुरेश की मीटिंग लेने पर यह कार्यक्रम एक घंटा दस मिनट देरी से शुरू हुआ।
शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए अनेक पार्षद 11 बजे ही पहुंच गए थे। खास बात यह रही कि कैबिनेट मिनिस्टर राव नरबीर सिंह खेमे से जिला परिषद चेयरपर्सन पद के लिए घोषित उम्मीदवार पिंकी नहीं पहुंची थीं। इसके अलावा इस खेमे की अगुवाई कर रहे पार्षद प्रशांत सन्नी के अलावा नीतू चौधरी और नीलम चौधरी भी नहीं आई। शपथ ग्रहण के बाद लड्डू बांटे गए। चेयरपर्सन और वाइस चेयरमैन को अन्य पार्षदों और उनके समर्थकों ने बधाई दी।
पिंकी ने कहा, घर जरूरी काम था
शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पार्षद पिंकी के पति राजेश्वर पहुंचे। इसके अलावा अन्य महिला पार्षदों के भी पति या अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे। पिंकी ने बाद में फोन पर हुई बातचीत में बताया कि परिवार में जरूरी काम होने की वजह से वह इस कार्यक्रम में नहीं पहुंच सकी। विकास के लिए सभी एकजुट हैं।
विज्ञापन
बातचीत:
शपथ ग्रहण करने के बाद जिला परिषद चेयरपर्सन मंजूबाला ने कहा कि उनकी प्राथमिकता जिले में विकास कराने की है। शिक्षा पर ज्यादा जोर रहेगा। सभी को साथ लेकर चला जाएगा। अमर उजाला से बातचीत के प्रमुख अंश।
सवाल: आपकी प्राथमिकता क्या रहेगी?
जवाब: मेरी प्राथमिकता एजूकेशन और लिंगानुपात में सुधार लाना रहेगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के साथ अभिभावकों को भी शिक्षा में सुधार के प्रयास करने होंगे। अभिभावकों को अपने बच्चों पर विशेष ध्यान देना होगा। बच्चों को स्कूल तक लाने के लिए शिक्षकों को घर-घर जाना होगा। वे इसके अभिभावकों को भी जागरूक करने का प्रयास करेंगी। गांव की कई समस्याएं हैं। वैसे तो सरपंच भी अपने स्तर पर काम कराते हैं, लेकिन उनका फोकस भी गांवों के विकास पर रहेगा।
सवाल: दूसरे प्रदेशों में जिला प्रमुख के पास काफी अधिकार हैं। आप इसके लिए क्या करेंगी?
जवाब: अधिकारों की बात करें तो अमेरिका में भी बहुत होंगे। लेकिन जहां लगेगा कि कुछ जरूरत है तो इसके लिए बातचीत की जाएगी।
सवाल: आपके चेयरमैन बनने में बड़ा पॉलिटिकल ड्रामा हुआ। सभी पार्षदों को साथ लेकर कैसे चलेंगी?
जवाब: सभी साथ हैं। सभी को साथ लेकर चला जाएगा। एकजुट होने पर ही जिले का विकास हो पाएगा।
सवाल: दूसरे खेमे की उम्मीदवार रही पार्षद पिंकी नहीं आई। आप क्या कहेंगी?
जवाब: हो सकता है घर पर उनके काम होगा। मौसम ऐसा है, बच्चों को तकलीफ हो सकती है। वैसे उनके पति यहां आए हैं।
सवाल: आपके दो जगह वोट बनने की शिकायत हुई है। क्या कहेंगी?
जवाब: मैंने नोटिफिकेशन होने से पहले ही नारनौल डीसी को अपना वोट कटवाने के लिए फॉर्म छह भरकर दे दिया था। मेरी तरफ से वहां वोट कटवाने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी की गई। उन्होंने क्या किया या नहीं। यह वही बता सकते हैं।
सवाल: चेयरपर्सन बनने का श्रेय किसे देंगी?
जवाब: मेरे चुनाव जीतने से लेकर चेयरपर्सन बनने तक केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का पूरा सहयोग रहा। इसलिए श्रेय उन्हें और सभी पार्षदों को देती हूं।
जो काम करेगा, उसे करेंगे सम्मानित
वाइस चेयरमैन जगफूल यादव ने कहा कि शिक्षा में बुरा हाल है। इसलिए स्कूलों के खाली पड़े शिक्षकों के पदों को भरने के लिए आवाज उठाई जाएगी। जो कर्मचारी अच्छा काम करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा और जो नहीं करेगा, उसके लिए उच्चाधिकारियों को लिखा जाएगा। जिले में पशु चोर गिरोह सक्रिय होने को लेकर एक सप्ताह पहले ही एसपी से मिला था। अब पुलिस काम भी कर रही है। सरकार बुरी नहीं होती, उसकी नीतियां बुरी होती हैं। इसलिए जो नीतियां ठीक नहीं हैं, उसके लिए सभी पार्षदों के साथ बैठक कर बातचीत की जाएगी। यादव ने वाइस चेयरमैन बनने का श्रेय केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह को दिया।