फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Manisha and Dhruv's team won the Rakhi-making contest, while Nidhi and Yukti emerged victorious in the Mehendi competition.

Rewari News: राखी में मनीषा व ध्रुव की टीम रही विजेता, मेहंदी में निधि व युक्ति ने मारी बाजी

Fri, 28 Aug 2026 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 28 Aug 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Manisha and Dhruv's team won the Rakhi-making contest, while Nidhi and Yukti emerged victorious in the Mehendi competition.
सीहा विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के प्रतिभागी स्टाफ के साथ। स्त्रोत: स्कूल
डहीना। गांव सीहा स्थित सीएमईईई राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शिवालिक सदन की देखरेख में राखी बनाओ और मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने भाग लिया। राखी में मनीषा व ध्रुव की टीम विजेता रही। वहीं, मेहंदी स्पर्धा में निधि व युक्ति ने बाजी मारीष
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य हरीश कुमार ने की। मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में निधि, चंचल और रामभतेरी ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया, जबकि सीनियर वर्ग में युक्ति, सुनीता और मोनिका विजेता रहीं।
विज्ञापन

इसी प्रकार राखी बनाओ प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में ध्रुव और पवन की टीमों ने बाजी मारी। सीनियर वर्ग में मनीषा, प्रिया, गौरी और मुस्कान द्वारा तैयार की गई राखियों को सर्वश्रेष्ठ चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राध्यापिका सीमा, रेखा, सोनू और प्रियंका ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। हिंदी अध्यापक शक्ति सिंह ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व के ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व से जुड़ी कथाएं सुनाईं।

उन्होंने पर्व के सामाजिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला। स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने आयोजन समिति, निर्णायक मंडल और सभी प्रतिभागियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed