फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Man killed by crushing face with stone

पत्थर से चेहरा कुचलकर व्यक्ति की हत्या

Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Man killed by crushing face with stone
घटनास्थल के पास सूखी नहर में गिरी साइकिल। संवाद - फोटो : Rewari
सुठानी गांव में स्कूल के पीछे से एक व्यक्ति का चेहरा कुचला हुआ शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव सुठानी से रविवार सुबह सूचना मिली कि गांव के स्कूल के पीछे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसका चेहरा कुचला गया है। सूचना के बाद कसौला थाना एसएचओ विद्यासागर मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। मृतक के शरीर पर चोट के निशान के अलावा चेहरे पर पत्थर से चोट मारी गई है। बताया जा रहा है जहां से शव बरामद हुआ है उससे कुछ दूरी पर बीयर की दो बोतल और प्लास्टिक के गिलास भी पड़े मिले हैं। पुलिस को शक है कि मृतक ने किसी के साथ बैठकर शराब पी होगी और झगड़े के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। लेकिन पूरी स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। घटनास्थल से करीब 50 मीटर की दूरी पर नहर में एक साइकिल भी पड़ी मिली है। यह साइकिल मृतक की है या किसी अन्य व्यक्ति की इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस ने शव की पहचान के लिए गांव में मुनादी भी कराई है, क्योंकि मृतक के पास ऐसे कोई भी दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी शनाख्त हो सके। मरने वाले की उम्र करीब 40 वर्ष है। वह काली लाइनदार पैंट और ग्रे रंग की कमीज पहनी हुई है। मृतक के चेहरे पर हल्की दाढ़ी है और सिर के बाल भी आगे से उड़े हुए हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को शनाख्त के लिए नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की शनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक के शरीर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि पत्थर से चोट मारकर हत्या की गई है। मृतक किसी फैक्टरी का कर्मचारी हो सकता है। अभी हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
विद्यासागर, एसएचओ कसौला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed