{"_id":"695d5f065abb08988200aedc","slug":"man-arrested-for-duping-rs-1930-lakh-in-the-name-of-investment-rewari-news-c-198-1-rew1001-231601-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: निवेश के नाम पर 19.30 लाख रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार
Wed, 07 Jan 2026 12:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 07 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर अगस्त 2025 में एक व्यक्ति से 19.30 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के भोपाल के मिसरोद की कोरल कोटेज काॅलोनी हाल कैरट बावडिया कब्ल भोपाल निवासी निशिकांत मिश्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी के जॉइंट बैंक खाते में ठगी की 14.25 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए थे।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एसपी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार सेक्टर 4 निवासी अजीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि 5 अगस्त 2025 को वह अपने मोबाइल पर गूगल पर यश सिक्योरिटीज सर्च कर रहे थे। इसी दौरान उसके व्हाट्सएप पर एक लिंक आ गया।
भेजने वाले ने उसे लिंक के जरिए खाता खोलने को कहा। इसके बाद उन्होंने लिंक के जरिए अपनी आईडी बना ली। शेयर मार्केट में निवेश करने पर मोटा मुनाफा कमाने का लालच दिया गया, लेकिन उन्होंने पैसा निवेश करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद उनसे बार-बार पैसा निवेश करने को कहा गया तो उन्होंने अपनी पत्नी के खाते से पहले 5 हजार रुपये और उसके बाद 10 हजार रुपये बताए गए खाता नंबरों पर ट्रांसफर कर दिए। उसके खाते में काफी मुनाफा दिखाया गया। इसके बाद उससे कई ट्रांजेक्शन के जरिए कुल 19.30 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए।
उसके खाते में मोटा मुनाफा दर्शाया गया। जब उसने पैसा निकालने का प्रयास किया तो उनसे 16 लाख 43 हजार 711 रुपये और जमा कराने को कहा गया। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीन आरोपियों राजस्थान के जिला दौसा के गांव झिलकीढी जागीर निवासी महेंद्र सैनी, जिला अलवर के गांव पिनान निवासी सुरेंद्र व जिला अलवर के गांव प्रतापपुरा निवासी सचिन गुर्जर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।