फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mamta and Anita won bronze medal in Yogasana competition

Rewari News: योगासन प्रतियोगिता में ममता व अनिता ने जीता कांस्य पदक

Tue, 26 Nov 2024 01:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 26 Nov 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mamta and Anita won bronze medal in Yogasana competition
फोटो : 01रेवाड़ी। योगासन खेल प्रतियोगिता में एक मंच पर आए गणमान्य। स्रोत : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। पांचवीं सीनियर एवं मास्टर्स राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन खेल यूनिवर्सिटी राई सोनीपत में हरियाणा योगासन संघ की ओर से किया गया। इसमें ममता और अनिता ने कांस्य पदक जीता।
इसका शुभारंभ खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार, योग आयोग के अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. जयदीप आर्य, उपाध्यक्ष डॉ. हरिश्चंद्र एवं डाॅ युद्धवीर, भारत स्वाभिमान प्रभारी रामप्रकाश हुड्डा, डीन योगेश चंद्र ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। सचिव नितिन कुमार ने बताया कि रेवाड़ी से विभिन्न आयु वर्गों में 13 खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। आयु वर्ग 45 से 55 महिला में ममता यादव और 35 से 45 आयु वर्ग में अनिता ने कांस्य पदक जीता। योगासन खेल संघ के अध्यक्ष एवं नव सृष्टि योग एवं शोध संस्थान के संस्थापक डॉ. युद्धवीर ने खिलाड़ियों को जीत पर बधाई दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जिले में योगासन खेल के प्रति विभिन्न विद्यालयों में एक सकारात्मक रुझान बना है तथा विभिन्न विद्यालय तथा योगशालाओं के माध्यम से योगासन के खिलाड़ी तैयार किया जा रहे हैं। जिले से हाल ही में दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में असम भाग लेकर आए हैं। राज्य स्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों में नीलू बालियान, हेमलता, मोनिका, योगिता, सरिता, रुचि, भारती, प्रिया, पूजा, अनीश कुमार एवं सुनील कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed