फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Majra AIIMS OPD may start by March 2026

Rewari News: मार्च 2026 तक शुरू हो सकती है माजरा एम्स की ओपीडी

Thu, 13 Nov 2025 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Majra AIIMS OPD may start by March 2026
निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव स्टाफ से जानकारी लेते। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : katra news
रेवाड़ी। हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री आरती सिंह राव का कहना है कि मार्च 2026 तक माजरा एम्स की ओपीडी शुरू हो सकती है। वह वीरवार को धारूहेड़ा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) का औचक निरीक्षण करने पहुंचीं।
विज्ञापन

इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक महिला डाॅक्टर गैरहाजिर पाई गईं जिस पर मंत्री ने नाराजगी व्यक्त की। मंत्री आरती राव ने मौके पर रजिस्टर्ड चेक किया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. नरेद्र दहिया से डॉक्टर की अनुपस्थिति के बारे में पूछा। सीएमओ ने बताया कि डॉक्टर का फोन बंद आ रहा है। यह सुनकर स्वास्थ्य मंत्री ने सीएमओ को अपनी कड़ी नाराजगी व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तत्काल महिला डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। साथ ही कहा कि यहां पर तुरंत डॉक्टर चाहिए। आगे पूछा कि रात के समय में भी क्यों डॉक्टर नहीं होते हैं। पूरी रिपोर्ट तैयार कर भेजने को कहा है। हालांकि बाद में प्रेस को जारी बयान में कहा कि डाॅक्टर डेपुटेशन पर है। जल्द यहां 2 डाॅक्टर तैनात किए जाएंगे।
मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध दवाइयों का स्टॉक चेक किया जो पूरा मिला। मौके पर धारूहेड़ा पीएचसी में निरीक्षण के दौरान माना कि यहां सुविधाओं की आवश्यकता है। साफ सफाई को लेकर भी नाराजगी जताई है। मंत्री ने कहा कि धारूहेड़ा में भी नए सीएचसी की मंजूरी मिल गई है जिसका जल्द निर्माण कार्य शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।
पीएचसी में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए कार्य किए जाएंगे ताकि नागरिकों को इलाज के लिए दूर न जाना पड़े। कहा कि धारूहेड़ा की आबादी काफी बढ़ चुकी है। यहां पर चिकित्सकों की सख्त जरूरत है।
--------------
कम से कम पांच दिन की दवाई दे सकते हैं : स्वास्थ्य मंत्री
मंत्री ने इलाज के लिए आए मरीजों से भी बातचीत की और स्वास्थ्य केंद्र पर मिल रही सुविधा के बारे में फीडबैक लिया। मंत्री ने अस्पताल में आए जब बीमार लोगों से बातचीत की तो बुजुर्ग ने बताया कि मुझे दवाई की जरूरत है मगर यहां पर केवल 2 दिन की दवाई मिलती है। अगर दवा 7 दिनों तक की मिल जाए तो बार-बार चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। स्वास्थ्य मंत्री ने आदेश दिए कि कम से कम 5 दिनों की दवाई दे सकते हैं।
-------------

आधुनिक मशीनों की खरीद कर स्थापित करवाई जा रही
स्वास्थ्य मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि प्रदेश के किसी भी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य संस्थान में चिकित्सा उपकरणों और मशीनों की कोई कमी न रहे। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार नए उपकरणों और आधुनिक मशीनों की खरीद कर स्थापित करवाई जा रही है। साथ ही एम्स की ओपीडी को लेकर कहा कि मार्च 2026 तक ओपीडी शुरू हो सकती है।

----------
चाय पर चर्चा कार्यक्रम में पहुंचीं मंत्री, ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन
स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव धारूहेड़ा में नपा के वाइस चेयरमैन अजय जांगड़ा के निवास, पार्षद मनोज सैनी के कार्यालय, गांव जोनियावास में राकेश जोनियावास और बगथला में चाय पर चर्चा कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि के रूप में चर्चा करने के लिए आई थीं। मंत्री ने गांव बगथला में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन भी किया। इस अवसर पर बावल से विधायक डॉ. कृष्ण कुमार और भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. वंदना पोपली विशेष रूप से मौजूद रहे। मौके पर जानकारी मिली कि पीएचसी में व्यवस्था ठीक नहीं है। उसके बाद पीएचसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव स्टाफ से जानकारी लेते। स्रोत : डीपीआरओ

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री आरती राव स्टाफ से जानकारी लेते। स्रोत : डीपीआरओ- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed