{"_id":"68a761be9aa23e6d580e3641","slug":"mahadev-conductor-showed-his-strength-in-the-race-for-the-elderly-rewari-news-c-198-1-rew1001-224478-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बुजुर्गों की दौड़ में महादेव कंडक्टर ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बुजुर्गों की दौड़ में महादेव कंडक्टर ने दिखाया दम
विज्ञापन
फोटो : 20गांव कोलाना में आयोजित बुजुर्गों की दौड़। स्रोत : ग्रामीण
नांगल मूंदी। गांव कोलाना के वार्षिक मेले में इस बार एक नई मिसाल कायम हुई। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए आयोजित विशेष दौड़ प्रतियोगिता में गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का सबसे रोचक क्षण तब आया जब महादेव कंडक्टर और कुंदनलाल के बीच टक्कर देखने को मिली।
महादेव कंडक्टर ने अपनी फुर्ती और संकल्प से दौड़ जीतकर पहला स्थान हासिल किया। जैसे ही उन्होंने लाइन पार की, दर्शकों ने तालियों की गूंज के साथ उनका स्वागत किया।
गांववासियों ने महादेव कंडक्टर को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल मनोरंजन का साधन हैं बल्कि हर उम्र के लोगों को सक्रिय रखने का माध्यम भी हैं। महादेव कंडक्टर ने कहा कि खेलों को जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए ये शरीर को स्वस्थ और मन को प्रसन्न रखते हैं।