{"_id":"66c4e0ec72278413fb0a2709","slug":"made-parents-of-students-aware-rewari-news-c-198-1-rew1001-208315-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यार्थियों के अभिभावकों को जागरूक किया
Wed, 21 Aug 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। रेवाड़ी और धारूहेड़ा के सभी वार्डों व गांवों में चल रहे सरकारी स्कूल सुधारो अभियान के तहत अभिभावकों को जागरूक किया गया। यह अभियान आम आदमी पार्टी के नेता संजय शर्मा के नेतृत्व में दो सप्ताह से लगातार चलाया जा रहा है।
इस दौरान संजय शर्मा ने कहा कि सरकार ने साजिश के तहत सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं खत्म कर दी, जिससे बच्चे कम होने लगे हैं। वहीं, कमी को पूरा करने की बजाय 3 से 4 गांवों के स्कूलों को एक गांव में ही मिला दिया गया। इसके कारण गरीब अभिभावक अपने बच्चों को तीन-चार किलोमीटर दूर दूसरे गांव में भेजने और वापिस लाने में असमर्थ हैं। क्योंकि इन गरीब मजदूरों को रोजाना दिहाड़ी पर काम करने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इस प्रकार से सरकार ही गरीब लोगों के बच्चों से उनका शिक्षा का मौलिक अधिकार छीन रही है। इस अभियान में धारूहेड़ा से आशीष वशिष्ठ, ऋषि, टेकचंद, प्रदीप और रेवाड़ी से अशोक कौशिक, शंकर ग्रोवर, दलीप सैनी, राजपाल सैनी, रिटायर्ड सूबेदार ईश्वर सिंह यादव, रामअवतार सीकरीवाल, प्रेम सिंह प्रजापत, गोपाल चौकीदार ने सहयोग दिया।