{"_id":"648f4e3b19031c09550258f4","slug":"made-aware-to-avoid-drug-and-cyber-crime-rewari-news-c-198-1-rew1001-1315-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नशा व साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नशा व साइबर अपराध से बचने के लिए जागरूक किया
Mon, 19 Jun 2023 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Jun 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
नुक्कड़ नाटक के जरिए नशा व साइबर ठगी से बचने के लिए लोगों को जागरूक करतीं छात्राएं। विज्ञप्ति
रेवाड़ी। रविवार को हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत पायलट चौक पर रेजांगला पार्क के नजदीक राहगीरी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मानवी भारद्वाज ने सरस्वती वंदना से की। करीब दो घंटे चले कार्यक्रम की अगुवाई डीएसपी पवन कुमार की, जिसमें शहर लोगों का हुजूम उमड़ा। कार्यक्रम में बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी मस्ती की।
पुलिस विभाग की ओर से लोगों का मनोरंजन कर उन्हें तनाव मुक्त करने व नशा व साइबर ठगी से जागरूक करने के लिए राहगीरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। काॅलेजों की छात्राओं ने फिल्मी गीतों, हरियाणवी व पंजाबी गानों पर सामूहिक नृत्य कर अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में नशा व साइबर ठगी से बचाने के लिए नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगो को जागरूक किया गया सतीश मस्तान के निर्देशन में नाटक की प्रस्तुतियां दी गई। कलाकारों ने नाटक के जरिए बताया कि नशा किस तरह युवाओं को बर्बाद कर रहा है और समाज के लिए कितना घातक होता जा रहा है। नशे में युवक अपने भविष्य के साथ-साथ अपने परिवार को भी बर्बाद कर रहे है।
डीएसपी पवन कुमार ने कहा कि राहगीरी कार्यक्रम पुलिस और जनता में दूरी मिटाने के साथ –साथ रेवाड़ी को नशा मुक्त बनाने में भी सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे साइबर अपराधों से सावधान रहें और अपने परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करें। इस अवसर पर शाकुन्तलम् संगीत एवं नाट्य संस्थान से सतीश मस्तान, मंच संचालक सुधीर यादव, मानवी भारद्वाज, आरएसओ रमेश कुमार वशिष्ठ, सुनील भार्गव एडवोकेट चेयरमैन सीएलजी कमेटी, धर्मबीर बाल्डोदिया, महेश साइक्लिस्ट, डॉ दुष्यंत यादव व पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
.