फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lord Shree Jagannath's Rath Yatra came out with pomp

भगवान श्रीजगन्नाथजी रथयात्रा धूमधाम से निकाली गई

Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Lord Shree Jagannath's Rath Yatra came out with pomp
रथयात्रा के दौरान झुमते श्रद्धालु। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। भगवान श्री जगन्नाथ जी की शोभायात्रा शुक्रवार को वृंदावन चौक स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से धूमधाम के साथ निकाली गई। रथयात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान का दर्शन पूजन किया। देर शाम रथयात्रा मंदिर में पहुंची जहां भगवान की भव्य आरती की गई।
विज्ञापन

भगवान श्रीजगन्नाथ की शोभा रथयात्रा का शुभारंभ मंदिर के व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने मुख्यातिथि प्रदेश संयोजक सेवा प्रकोष्ठ भाजपा सतीश खोला, मुख्य सारथी मुकेश अग्रवाल भट्टे वाला, विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष भाजपा अमित यादव, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष कांग्रेस प्रशांत भारद्वाज और सूरजभान सैनी किसान वाटिका विशेष आमंत्रित के साथ पूजन, ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद अपने हाथों से रथ को चलाकर किया।
विज्ञापन

मुख्य सारथी मुकेश अग्रवाल की ओर से चलाए जा रहे रथ को अमित यादव ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सतीश खोला ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा में शामिल होकर बड़ा पुण्य मिलता है। ये एक ऐतिहासिक रथयात्रा है। इसमें सभी को शामिल होकर धर्मलाभ लेना चाहिए। मुख्य सारथी मुकेश अग्रवाल ने कहा कि भगवान के रथ का सारथी बनना गर्व की बात है। ये प्रभु की कृपा है। अमित यादव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा को झंडी दिखाने पर खुशी की अनुभूति हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि सूरजभान सैनी, प्रशांत भारद्वाज और अनिल कौशिक ने सामूहिक रूप से भगवान श्री के सिंहासन को सिर पर उठाकर शहर परिक्रमा के लिए रथ में विराजमान किया। उन्होंने कहा कि हम बड़े पुण्यकार्य के भागीदार बने हैं। इस मौके पर व्यवस्थापक स्वामी टेकचंद गौड़ ने यात्रा निकालने के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि यात्रा के सफल आयोजन में जिला प्रशासन के साथ रेवाड़ी पुलिस का विशेष सहयोग रहा। रथयात्रा का प्रथम बार संचालन के लिए 7 जुलाई 1878 को लाइसेंस बना था तब से यात्रा निर्बाध रूप से निकाली जा रही है।
रथ यात्रा संचालक रमेश वशिष्ठ ने बताया कि पंडित श्रीचन्द भारद्वाज के संयोजन में रथ यात्रा की झांकी सुबह 11 बजे से वृंदावन चौक स्थित भगवान श्रीजगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई गुजरी। शहर के भाड़ावास रोड, नई अनाजमंडी, हनुमान मंदिर, बस स्टैंड, रावलीहाट, पुरानी अनाजमंडी, गोकलगेट, जीवली बाजार, कटला बाजार व पेठा बाजार के मार्ग से होते हुए रथयात्रा देर शाम मंदिर पहुंची जहां भव्य आरती की र्गई।
------
अनाज मंडी में बांटा प्रसाद
रथयात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को अनाज मंडी में प्रसाद का वितरण किया गया। यात्रा के स्वागत में वर्षों से चली आ रही परंपरा अनुसार नई अनाज मंडी व्यापार संघ प्रधान अशोक यादव, उपप्रधान राकेश अग्रवाल पालहवासिया, व्यापार यूथ एसोसिएशन प्रधान राजेश कुमार, नवलकिशोर गुप्ता, नरेश मित्तल, सचिव सुरेश गर्ग, दिनेश खंडेलवाल, नरेश अग्रवाल बीकानेरी, बीरेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, पार्षद राजेन्द्र सिंहल, पार्षद भूपेंद्र गुप्ता, मुकेश अग्रवाल, राजेन्द्र प्रसाद, दिनेश गुप्ता आदि ने मंडी स्थित शिवमंदिर में विशेष आरती की। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद का आयोजन भी किया गया।

रथयात्रा में ये रहे शामिल
भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में श्रीगणेश भगवान की भव्य झांकी सजाई गई थी। रेवाड़ी सुमेर ब्रास बैंड, राया की शहनाई, नगाड़ा पार्टी वनचारी पलवल, सपेरा बीन पार्टी सहित झांकियां शामिल रहीं। इस अवसर पर अशोक मुदगिल, पवन सिंहल, बलवंत कौशिक, सुभाष सैनी, मोहनलाल तिवाड़ी, कपिल गुप्ता एडवोकेट, राजेन्द्र कौशिक, राजेश भईया, दुष्यंत मुदगिल, रवि भारद्वाज, रोकी शर्मा, ताराचंद कौशिक, राधेश्याम गुप्ता, राकेश भारद्वाज, मोनू कोटिया, सरोज भारद्वाज, बीना कौशिक, दीपा भारद्वाज उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed