फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lord krishna broke the pride of indradev

Rewari News: भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्रदेव का तोड़ा था घमंड

Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 16 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
lord krishna broke the pride of indradev
शुक्रवार को भागवत गीता सुनतीं महिलाएं। संवाद
धारूहेड़ा। प्राचीन जोड़ वाले शिव मंदिर में शुक्रवार को भी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। इस दौरान आचार्य पंडित श्री बालकृष्ण भूपेंद्र महाराज ने श्रद्धालुओं को इंद्र देवता तथा भगवान श्रीकृष्ण के बारे में बताया। आचार्य ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पूजा की थी और इंद्र देवता का अहंकार तोड़ा था। भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा की बजाय गोवर्धन की पूजा शुरू करवाई थी।
विज्ञापन


आचार्य ने बताया कि द्वापर युग में पहले ब्रजवासी इंद्रदेव की पूजा करते थे। मगर भगवान श्रीकृष्ण का तर्क था कि देवराज इंद्र गोकुलवासियों के पालनहार नहीं हैं, बल्कि उनके पालनहार तो गोवर्धन पर्वत हैं, क्योंकि यहीं ग्वालों की गायों को चारा मिलता है, जिनसे लोग दूध प्राप्त करते थे। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोकुलवासियों को कहा कि इंद्रदेव की नहीं, बल्कि गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए। इसके बाद गोकुलवासी देवराज इंद्र की बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने लगे। इस बात से देवराज इंद्र काफी क्रोधित हो गये। इस अपमान का बदला लेने के लिए देवराज इंद्र ने गुस्से में आकर ब्रजवासियों को भारी वर्षा से डराने का प्रयास किया। लगातार सात दिन तक इंद्र वर्षा करते रहे, मगर श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी कनिष्ठ अंगुली पर उठाकर सभी गोकुलवासियों को इंद्र के कोप से बचा लिया। इन्द्रदेव को ब्रह्मा ने समझाया और श्रीकृष्ण से माफी मांगने की सलाह दी, जिसके बाद इन्द्रदेव ने कृष्ण से माफी मांग ली और उन्हें श्रीकृष्ण ने क्षमा किया। इस अवसर पर आयोजक पंडित उमेश मिश्रा, व्यवस्थापक सुरेश शास्त्री, हारमोनियम पर प्रताप, ढोलक पर जयदेव, रोहतास, मुख्य यजमान विशंभर सैनी, सारदा देवी, रामकिशन सैनी, गोपी चंद सैनी, मांगेराम, कृष्णा देवी, भतेरी देवी, अंजू बाला सैनी, शोभा सैनी, अंजना देवी, कृष्णा देवी आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed