फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Looted cash worth Rs 8500 from two people at knifepoint

Rewari News: चाकू के बल पर दो लोगों से 8500 रुपये की नकदी लूटी

Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 30 Sep 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Looted cash worth Rs 8500 from two people at knifepoint
रेवाड़ी। नई सब्जी मंडी के पास शुक्रवार तड़के बाइक सवार युवकों ने चाकू के बल पर बाइक और स्कूटी सवार लोगों से 8500 रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद वे अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी भी की, लेकिन उनका पता नहीं चल सका। दोनों युवक मंडी में सब्जी लेने जा रहे थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर निवासी बाबूलाल बाइक से और गिरीश स्कूटी से सब्जी खरीदने के लिए बिठवाना सब्जी मंडी गए थे। सब्जी मंडी के पास बाइक पर आए युवकों ने दोनों को रोक लिया। इस दौरान दोनों की गर्दन पर चाकू लगाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। युवक बाबूलाल से 5 हजार रुपये और गिरीश से 35 सौ रुपये लूट कर भाग गए। दोनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने नाकेबंदी करते हुए बदमाशों को काबू करने का प्रयास किया, परंतु पुलिस को सफलता नहीं मिली। सीआईए की टीमें भी घटना के बाद लुटेरों की तलाश में जुट गई। उनका पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed