फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Longing for pension to the elderly is disrespectful to them: Chiranjeev Rao

बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर : चिरंजीव राव

Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Apr 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Longing for pension to the elderly is disrespectful to them: Chiranjeev Rao
रेवाड़ी। रेवाड़ी सहित प्रदेश में काफी समय से बुढ़ापा, विधवा और दिव्यांग पेंशन समय पर न मिलने से जनता को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जहां दिसंबर, जनवरी की पेंशन सरकार ने 3 महीने देरी से दी थी तो अप्रैल में मिलने वाली पेंशन भी 18 अप्रैल तक नहीं मिल पाई है। पेंशन भुगतान में देरी से सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। बुजुर्गों को पेंशन के लिए तरसाना उनका अनादर है। उक्त बातें रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने विभिन्न गांवों में सामाजिक व निजी कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कही।
विज्ञापन

विधायक चिरंजीव राव ने बताया कि गांव लिसाना, बिकानेर, मीरपुर इत्यादि गांव के बुजुर्गों ने शिकायत दी है कि उन्हें अभी तक पेंशन नही मिली है। राव ने कहा 5100 रुपये पेंशन देने का वादा कर सत्ता में आई भाजपा व जजपा सरकार लगातार पेंशन कटौती कर रही हैं। पेंशन को फेमिली आईडी से जोड़कर अब तक हजारों बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। सरकार और भी हजारों बुजुर्गों की पेंशन पर कैंची चलाने की प्लानिंग कर रही है। बुजुर्ग पेंशन के लिए बैंकों व जिला समाज कल्याण अधिकारियों के चक्कर काटते फिर रहे हैं। उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है। विधायक चिरंजीव राव ने मांग की है सरकार को हर महीने समय पर पेंशन देनी चाहिए ताकि बुजुर्गों को किसी के मुंह की तरफ न देखना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed