फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   lockdown, challan, shops

निर्धारित समय के बाद भी दुकान खोलने पर काटे 20 चालान

Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 12:07 AM IST
विज्ञापन
lockdown, challan, shops
रेवाड़ी। लॉकडाउन के दौरान एसओपी का पालन नहीं करने पर लगातार प्रशासन और नगर निकाय विभाग की कार्रवाई जारी है। मंगलवार को भी रेवाड़ी शहर के अलावा धारूहेड़ा और बावल में 20 चालान काटे गए। बावल में तहसीलदार बावल व नगर पालिका बावल की टीम ने निर्धारित समय के बाद खुली दुकानों को बंद कराकर 4 दुकानों का चालान काटा। एसडीएम संजीव कुमार ने बाजार का निरीक्षण कर रेहड़ी संचालकों को एसओपी की पालना करने के लिए प्रेरित भी किया। वहीं दूसरी तरफ नगर परिषद रेवाड़ी की टीम ने शहर में निरीक्षण के दौरान सरकार द्वारा जारी सम-विषम आदेशों की पालना न करने पर सरकुलर रोड स्थित सोसायटी बैंक के नजदीक तीन दुकानदारों की प्रति दुकानदार एक हजार रुपये के तीन, दिल्ली रोड पर एक हजार रुपये के दो व दो हजार का एक चालान किया गया। इसके अलावा टीम द्वारा सभी बाजार में अपना बाजार, बस स्टैंड, बजाजा बाजार, मॉडल टाउन, सरकुलर रोड, मोती चौक, नाई वाली, नारनौल रोड का निरीक्षण कर मास्क के 6 चालान, सामाजिक दूरी के 4 चालान कर कुल 10 हजार रुपये के 16 चालान किए गए। कोविड-19 को लेकर सरकार द्वारा जारी नवीनतम एसओपी के तहत ऑड-ईवन (सम विषम) के पालन को देखने के लिए टीम द्वारा बावल में कटला बाजार, छोटू राम चौक, बनीपुर चौक सहित अन्य सभी जगहों पर बाजार का निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed