Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Loans will be provided to make women self-reliant.

Rewari News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए दिया जाएगा ऋण

Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 06 Nov 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Loans will be provided to make women self-reliant.
रेवाड़ी। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए हरियाणा सरकार की ओर से व्यक्तिगत ऋण योजना चलाई जा रही है। हरियाणा महिला विकास निगम के माध्यम से संचालित इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को बैंकों के जरिये 1.50 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि वर्ष 2026-27 के लिए जिले में योजना के तहत 74 महिलाओं को लाभ देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। योजना का लाभ लेने के लिए महिला हरियाणा की स्थायी निवासी होनी चाहिए और उसके परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम होनी चाहिए। आवेदन के समय महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक पहले लिए गए किसी ऋण की डिफाल्टर नहीं होनी चाहिए।उन्होंने बताया कि योजना के तहत अन्य श्रेणी की महिलाओं को 10 हजार रुपये और अनुसूचित वर्ग की महिलाओं को 25 हजार रुपये अनुदान दिया जाएगा। इस योजना में परचून व कपड़े की दुकान, सैलून, सिलाई सेंटर, ब्यूटी पार्लर, बुटीक, हलवाई की दुकान, फूड स्टॉल, टिफिन सर्विस और मिट्टी के बर्तन बनाने जैसे कार्य शामिल हैं। उद्योग विभाग की सूची में शामिल प्रतिबंधित गतिविधियों और केवीआईबी को छोड़कर अन्य गतिविधियों के लिए ऋण लिया जा सकता है।आवेदन के साथ परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार की फोटो और निर्धारित आवेदन पत्र जमा कराना होगा। सभी दस्तावेज की दो-दो प्रतियां देनी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed