{"_id":"6429c57c8538cfc460048d1f","slug":"livestock-farmers-take-advantage-of-pashudhan-kisan-credit-card-scheme-rewari-news-c-17-1-111848-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं पशुपालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाएं पशुपालक
Sun, 02 Apr 2023 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 02 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने पशुपालकों से पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना का लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि आजीविका के साधन विकसित किए जा सकते हैं। डीसी रविवार को संगोष्ठी में किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इच्छुक किसान सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ ले सकते हैं। योजना के तहत गाय, भैंस, भेड़, बकरी, सूअर, मुर्गी के रखरखाव के लिए तीन लाख रुपये तक का ऋण लिया जा सकता है। छोटे किसानों की पशुपालन व अन्य संबद्ध क्षेत्रों से होने वाली आय को बढ़ाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है। डीसी ने बताया कि कोई भी पशुपालक एक लाख 60 हजार रुपये तक की राशि की लिमिट तक का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बिना कोई जमीन गिरवी रखें व बिना किसी प्रकार गारंटी के कोलैटरल सुरक्षा बनवा सकता है। यदि कोई पशुपालक इस राशि से अधिक लिमिट का पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना चाहता है तो उसे अपनी जमीन या कोई गारंटी देना अनिवार्य होगा।