फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   listened to the problems of traders

Rewari News: व्यापारियों की समस्याएं सुनीं

Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 07 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
listened to the problems of traders
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। शहर में सफाई कर्मचारी होने के बाद भी स्वच्छता के लिए विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के झाडू उठाने पर पर्यावरण जागरूकता अभियान समिति के जिला महासचिव हरिन्द्र यादव ने सवाल उठाए हैं।

महासचिव ने वीरवार को भाड़ावास गेट पर व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। कहा कि प्रशासन का चुप्पी साधना व विधायक का सप्ताह में एक दिन झाड़ू उठाना शहर के सुंदरीकरण पर फोकस करने की बजाय नगर परिषद के अधिकारियों पर मेहरबानी जैसा है। यादव ने कहा कि हर पार्षद के घर व कार्यालय से सफाई कर्मचारियों को हटाकर चौक चौराहे पर सफाई के लिए लगाया जाए। विधायक को हर सप्ताह झाड़ू उठाने की जरूरत ही नही पड़ेगी। यादव ने कहा कि नगर परिषद के भ्रष्टाचार को बड़े सत्र पर उजागर करने के लिए शीघ्र ही पर्यावरण जागरूक अभियान समिति उपायुक्त से मिलकर मुख्यमंत्री के नाम लिखित रूप से ज्ञापन देगी, जिससे सालों से नगर परिषद में हो रहे घोटालों को उजागर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed