फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Light rain increased cold

हल्की बारिश से बढ़ी ठंड

Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Light rain increased cold
बारिश के कारण भीगी शहर की सड़के। - फोटो : Rewari
पिछले दो दिनों से आसमान में बादल छाए रहने के साथ वीरवार को हलकी बूंदाबांदी ने ठंड बढ़ा दी है। हल्की बारिश के बाद अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई। वीरवार को अधिकतम तापमान 19.5 और न्यूनतम 12.4 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 9.2 डिग्री सेल्सियस था।
विज्ञापन

पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने के साथ हल्की हवा चलने से इस मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। मौसम में ठंडक आने के साथ गर्म वस्त्र की बिक्री करने वालों के चेहरों पर खुशी छाई है। जगह जगह रजाई गद्दे बनाने वालों की भीड़ लगने लगी है।
विज्ञापन

फसलों को होगा फायदा
मौसम में बदलाव के साथ छिटपुट बूंदाबांदी से फसलों को फायदा होगा। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार छह दिसंबर तक मौसम में बदलाव और बूंदाबांदी की संभावना के चलते किसानों को सिंचाई करने से बचने की सलाह दी जाती है। बृहस्पतिवार को हुई छिटपुट बूंदाबांदी का फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिसंबर तक परिवर्तनशील रहेगा मौसम
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार छह दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील बने रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण तीन दिसंबर रात को कुछ स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। पांच दिसंबर को एक और पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना के चलते पांच दिसंबर रात और छह दिसंबर को बादलवाई और हवाओं के साथ गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश भी संभावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed