फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lifeline is in danger the lives of thousands of passers

लाइफ लाइन पर खतरे में है हजारों राहगीरों की जान

Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला रेवाड़ी Updated Mon, 02 Nov 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सवा साल पहले 5 करोड़ रुपये की लागत से दोबारा बनी ४.२५ किलोमीटर लंबी शहर की लाइफ लाइन...यानी सर्कुलर रोड पर हजारों राहगीरों का जीवन खतरे में है।  इस रोड पर करीब सवा चार किलोमीटर के दायरे में दर्जनभर स्कूल और अस्पताल है और सड़क के अलावा पास की गलियों में खुले दर्जनों स्कूलों के करीब 20 हजार बच्चे हर दिन यहां गुजरते हैं। इसके अलावा हर दिन हजारों मरीजों का भी इसी रोड से आवागमन होता है। इसके बावजूद यहां न तो ब्रेकर हैं और न ही जेब्रा क्रॉसिंग, संकेतक हैं। जो दो ट्रैफिक लाइट हैं, वह भी खराब है।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ दिन पहले ही रेलवे चौक पर एंबुलेंस ने एक व्यक्ति को कुचल दिया।  बावजूद इसके राजनैतिक और प्रशासनिक बेरुखी के चलते ऐसा नहीं लगता कि इस सड़क को वाकई लाइफ लाइन बनाने का कोई प्रयास किया है। इससे यह सर्कुलर रोड खतरों से भरी दिखती है। मामले पर पूर्व मंत्री और विधायक रहे कैप्टन अजय सिंह यादव का कहना है कि सर्कुलर रोड पर कई अस्पताल और स्कूल हैं। ऐसे में जेब्रा क्रॉसिंग जरूरी, स्पीड ब्रेकर होने बेहद जरूरी हैं। जिससे लोग बिना खतरे के सफर कर सकें।
विज्ञापन

--------
अस्पताल, स्कूल और कई बैंक हैं सर्कुलर रोड पर
सर्कुलर रोड के किनारे पर ही नागरिक अस्पताल और इसी सड़क के दूसरी ओर ट्रामा सेंटर है। जहां रोजाना सैकड़ों मरीज और उनके तीमारदार का दिन भर आना जाना लगा रहता है। यही नहीं ट्रामा सेंटर से एक्स-रे कराने के लिए भी नागरिक अस्पताल आना होता है। इसके अलावा नाईवाली चौक और धारूहेड़ा चुंगी के पास भी कई निजी अस्पताल इसी सड़क पर हैं। वहीं कई निजी और सरकारी शिक्षण संस्थाएं और सभी प्रमुख बैंकों की ब्रांच भी लाइफ लाइन पर ही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
यातायात नियमों की उड़ती हैं धज्जियां
ट्रैफिक नियमों की ही बात करें तो अस्पताल, स्कूल के दोनों ओर धीरे चलें बोर्ड के साथ स्पीड लिमिट लिखी होती है। वहीं जेब्रा क्रॉसिंग और स्पीड ब्रेकर भी अनिवार्य होते हैं। लेकिन शहर की लाइफ लाइन पर कहीं भी स्पीड लिमिट का बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और जेब्रा क्रॉसिंग नहीं दिखाई देती है। जिससे वाहन बेधड़क 40 और कुछ युवा राइडर तो कट मारते हुए 60 से भी ज्यादा स्पीड पर इसी सड़क पर वाहन दौड़ाते हैं। जिससे स्कूलों और अस्पतालों के आसपास दुर्घटना का खतरा हमेशा मंडराता रहता है।

विधायक का कहना: इस बार रखेंगे ध्यान
विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास का कहना है कि सर्कुलर रोड के पुनर्निर्माण का काम होना है। जल्द ही सभी स्कूलों, अस्पतालों के आसपास स्पीड ब्रेकर, संकेतक और जेब्रा क्रॉसिंग बनवाई जाएगी। जिससे राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed