फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Letters regarding children's issues will be written to the Chief Minister and the Prime Minister.

Rewari News: बच्चों की समस्याओं को लेकर सीएम व पीएम को लिखे जाएंगे पत्र

Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Letters regarding children's issues will be written to the Chief Minister and the Prime Minister.
लोक जन सेवा मंच के पदाधिकारियों को सम्मान देते लोग। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। लोक जन सेवा मंच की कोर कमेटी ने राव गोपाल देव चौक के समीप बच्चों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ संवाद किया। बच्चों की समस्याएं जानने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता अशोक प्रधान ने कहा कि जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को पत्र लिखे जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों को निशुल्क चिकित्सा सुविधा, पढ़ाई व कोचिंग के लिए विशेष निशुल्क यातायात, परीक्षाओं में आवेदन शुल्क से छूट, बस-ट्रेन-हवाई यात्रा में सुविधा तथा टोल कर से छूट देने जैसी मांगें उठाईं। साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन को अधिक सुविधाओं से लैस करने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली बच्चों को देश-विदेश के संस्थानों में प्रवेश मिलने पर शिक्षा व प्रशिक्षण का खर्च सरकार की ओर से उपलब्ध कराने की व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षाविद एवं एजुकेशनल मोटीवेटर अंकुर ने जनहित कार्यों के लिए अशोक प्रधान को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। बैठक में महेश कौशिक, बीके राम सिंह, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, दयाराम आर्य, नंदलाल यादव और जगमोहन यदुवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed