{"_id":"66ae7a7f921f84af610c5e74","slug":"letter-written-to-dc-for-measurement-of-johad-rewari-news-c-198-1-rew1001-207682-2024-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जोहड़ की पैमाइश के लिए डीसी को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जोहड़ की पैमाइश के लिए डीसी को लिखा पत्र
Sun, 04 Aug 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 04 Aug 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 18रेवाड़ी। गांव डूंगरवास स्थित जोहड़। स्रोत: ग्रामीण
रेवाड़ी। जिले के गांव डूंगरवास के जोहड़ की पैमाइश के लिए चंद्रजीत यादव ने डीसी को पत्र लिखा है। उन्होंने रिपोर्ट की जांच कराते हुए संबंधित अधिकारी और सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
डीसी को लिखे पत्र में चंद्रजीत ने कहा कि गांव में जोहड़ की सफाई, छंटाई व सुंदरीकरण व अवैध कब्जों को हटवाने और पैमाइश के लिए हरियाणा तालाब एवं अपशिष्ट जल प्रबंधन प्राधिकरण पंचकूला को शिकायत भेजी थी। तीन रिमाइंडर भेजने के बाद रेवाड़ी प्रशासन जागा और जोहड़ की पैमाइश को तैयार हुआ। जोहड़ से अवैध कब्जा भी हटाने की तैयारी की गई लेकिन पंचायत विभाग के अधिकारियों ने सरपंच से मिलकर झूठी रिपोर्ट पेश कर दी, जिसमें कहा गया कि गांव के जोहड़ पर कोई कब्जा नहीं है। पंचायत विभाग के अधिकारी और सरपंच के झूठ के लिए राइटिंग एक्सपर्ट से जांच कराई जाए। क्योंकि जो रिपोर्ट पंचायत विभाग और सरपंच की ओर से दी गई, वह खुद से लिखी गई है।
बीडीपीओ धारुहेड़ा कविता ने बताया कि जब हमें शिकायत मिली थी तभी जाकर मौके का मुआयना किया गया था। तब जोहड़ ओवरफ्लो नहीं मिला था। हो सकता है अब जोहड़ ओवरफ्लो हो गया हो। अगर ऐसा होगा तो अमल में लाया जाएगा।