{"_id":"696a8d783cd29b313403dbda","slug":"leopard-spotted-in-tapukda-forest-department-on-alert-rewari-news-c-198-1-fth1001-232163-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: टपूकड़ा में दिखा तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: टपूकड़ा में दिखा तेंदुआ, वन विभाग अलर्ट
Sat, 17 Jan 2026 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
फोटो : तेंदुए को पकड़ने के लिए कंपनी परिसर में लगाए गए पिंजरे का निरीक्षण करती वन विभाग की टीम।
- फोटो : 1
भिवाड़ी। टपूकड़ा स्थित टू-व्हीलर होंडा कंपनी के परिसर में वीरवार की देर रात एक बार फिर तेंदुआ अजर आया। इसकी जानकारी मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिजड़ा लगाया।
इससे पहले मंगलवार को कंपनी के गेट नंबर-1 के सामने पहली बार तेंदुए देखा गया था। इसके बाद से ही तेंदुआ कंपनी परिसर के अंदर ही घूमता नजर आ रहा है। राहत की बात यह है कि अब तक तेंदुए ने किसी भी व्यक्ति पर हमला नहीं किया है।
वीरवार रात करीब तीन बजे वन विभाग को कंपनी परिसर में तेंदुआ होने की सूचना दी गई। इसके बाद तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की टीम ने कंपनी परिसर में पिंजरा लगाया गया। पिंजरे में बंधे बकरे को देखकर तेंदुआ उसके पास तक आया लेकिन अंदर नहीं घुसा, जिससे उसे ट्रैप नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
तेंदुए को पकड़ने के लिए शुक्रवार को अलवर के सरिस्का से वन विभाग की विशेष टीम को बुलाई गई लेकिन देर शाम तक टीम मौके पर नहीं पहुंच सकी थी। फिलहाल एहतियात के तौर पर वन विभाग की टीम मौके पर तैनात है। कंपनी कर्मचारियों को परिसर में इधर-उधर अनावश्यक रूप से न जाने की हिदायत दी गई है। सुरक्षा को लेकर निगरानी बढ़ा दी गई है।