{"_id":"654d1e1999febf4442001c47","slug":"leave-of-70-employees-of-fire-department-canceled-rewari-news-c-198-1-rew1001-6403-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फायर विभाग के 70 कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फायर विभाग के 70 कर्मचारियों की छुट्टी की रद्द
Thu, 09 Nov 2023 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 09 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। दीपावली पर आपात स्थिति से निपटने के लिए फायर विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। विभाग ने 70 कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी हैं। ताकि अगर जरूरत पडऩे पर कोई समस्या नहीं हो।
फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को भी इस प्रकार तैयार किया गया है कि जैसे ही घटना की सूचना मिले तुरंत वहां कुछ मिनटों में वाहन पहुंच जाएं। दिवाली पर आग लगने की घटनाएं होती हैं। इससे बचाव के लिए विभाग ने तैयारी की है। जिले में कुल 18 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तीन बुलेट दो पहिया वाहन हैं। बाजार में अप्रिय घटना होने पर विभाग बड़ी गाड़ियों के साथ-साथ बाइक का सहारा लेगा। तंग गलियों में आपातकालीन स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए बाइक इस्तेमाल की जाएंगी। बुरा बाजार, सराफा बाजार, कुंज गली, पंजाबी मार्किट, जैनपुरी आदि ऐसी जगह हैं जहां पर बड़ी गाड़ियां नहीं जा सकती हैं।
फायर विभाग के लिए एक सबसे बड़ी समस्या यह भी है कि शहर में केवल एक ही हाइड्रेंट सिस्टम है। अगर कोई बड़ी घटना होती है तो एकदम से पानी भर पाना भी काफी मुश्किल हो जाएगा। एक और हाईड्रेंट केंद्र की मांग लंबे समय से की जा रही है।
विज्ञापन
धारूहेड़ा और बावल में है 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां
धारूहेड़ा और बावल जिले के औद्योगिक क्षेत्र हैं। यहां पर बड़ी कंपनियां हैं। यह दोनों ऐसे क्षेत्र हैं जहां पर व्यवस्था बनाना काफी चुनौतीपूर्ण है। फायर विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बावल में पांच और धारूहेड़ा में तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं। साथ ही एक-एक बुलेट बाइक भी वहां पर मौजूद है।
108 कर्मचारी होने आवश्यक, 70 ही हैं कार्यरत
फायर विभाग के पास कर्मचारियों की भी कमी है जिसकी लंबे समय से मांग की जा रही है। मौजूदा समय में सिर्फ 70 कर्मचारी विभाग में कार्यरत हैं। एक दमकल गाड़ी में 6 कर्मचारियों की जरूरत होती है। कुल 18 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां हैं। देखा जाए तो 108 कर्मचारी होने आवश्यक है। 38 कर्मचारियों की ओर जरूरत है।
-- -- -- -- --
किस क्षेत्र में है कितनी गाड़ियां
क्षेत्र, फायर ब्रिगेड, बुलेट वाह
रेवाड़ी शहर 8 1
कोसली 2 0
बावल 5 1
धारूहेड़ा 3 1
-- -- -- -- --
वर्जन
फायर विभाग ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। हमारे पास 18 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और तीन बुलेट वाहन हैं। - मामचंद शर्मा, दमकल अधिकारी रेवाड़ी।