फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lawn tennis court, parking and water tank inaugurated at Rao Tularaam Stadium

Rewari News: राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट, पार्किंग व पानी की टंकी का हुआ उद्घाटन

Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 06 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Lawn tennis court, parking and water tank inaugurated at Rao Tularaam Stadium
फोटो : 5राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट, पार्किंग व पानी की टंकी का उद्घाटन करते रेव
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। राव तुलाराम स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट, पार्किंग और पानी की टंकी का उद्घाटन सोमवार को विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने किया।उन्होंने कहा कि स्टेडियम में ट्रैक का निर्माण भी करवाया जाएगा।
विधायक ने कहा कि सरकार ने पूरे प्रदेश में एक समान विकास करवाया है। सभी गांवों में व्यायामशाला खोली गई है। ओपन जिम भी स्थापित किए गए हैं ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में सुविधाओं का अभाव न हो। कहा कि राव तुलाराम स्टेडियम में ट्रैक का निर्माण करवाया जाएगा, ताकि युवाओं को अभ्यास के साथ आगे बढ़ने का मौका मिले। उन्होंने कहा कि खेलों में भाग लेने वाले युवाओं को नौकरी व पुरस्कार भी प्रदान किये जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं का क्रियान्वयन करने में जिला प्रशासन सक्रिय भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने बताया कि खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए खेल विभाग के माध्यम से बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं, जिससे क्षेत्र के युवा खेलों के दम पर देश-दुनिया में अपनी पहचान कायम करें। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव व डीसी अभिषेक मीणा ने स्टेडियम परिसर में पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed