फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lavanya Foundation became the champion in group song and IGU in dance

Rewari News: ग्रुप सांग में लावण्या फाउंडेशन तो डांस में आईजीयू बना चैंपियन

Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Nov 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Lavanya Foundation became the champion in group song and IGU in dance
जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : विवि - फोटो : katra news
रेवाड़ी। इंदिरा गांधी विश्विद्यालय के कल्पना चावला सभागार में दो दिवसीय युवा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। महोत्सव में जिलेभर के प्रतिभागियों ने हरियाणवी गीतों पर समूह नृत्य, समूह गायन, भाषण प्रतियोगिता, कहानी लेखन, कविता लेखन, पेंटिंग, साइंस मेला व म्यूज़िक इंस्ट्रूमेंट्स आदि प्रतिस्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

विकसित युवा- विकसित भारत के तहत आयोजित जिला स्तरीय युवा महोत्सव में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से क्षेत्रीय सेवा प्रमुख कृष्ण कुमार ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। जब हमारा युवा सशक्त होगा तभी हमारा देश आर्थिक रूप से सशक्त होकर विकसित भारत बनेगा।
विज्ञापन

युवाओं की प्रतिभा और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार निरंतर युवाओं के लिए जिला युवा महोत्सव जैसे अनेक कार्यक्रम करवा रही हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से युवाओं को अपनी कला व संस्कृति और अन्य क्षेत्रों में प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा महोत्सव में अपनी कला से आठ विधाओं में युवाओं ने शानदार प्रदर्शन किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एडीसी राहुल मोदी व यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रो. दिलबाग सिंह ने बतौर मुख्यातिथि विजेताओं को सर्टिफिकेट व चेक देकर सम्मानित किया।

जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : विवि

जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : विवि- फोटो : katra news

जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : विवि

जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देते प्रतिभागी। स्रोत : विवि- फोटो : katra news

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed