फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lateness of trains increased the problems of passengers

Rewari News: ट्रेनों की लेटलतीफी ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी

Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 23 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Lateness of trains increased the problems of passengers
फोटो: 17रेवाड़ी। अलसुबह धुंध के बीच रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। कोहरे के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कड़ाके की ठंड में यात्रियों को रेलवे स्टेशन घंटों ट्रेन की प्रतीक्षा करनी पड़ रही है।
अजमेर गरीब नवाज और पोरबंदर एक्सप्रेस करीब 2 घंटा देरी से चली। वहीं, दिल्ली सराय रोहिल्ला इंटरसिटी सुपरफास्ट करीब 1 घंटे देरी से चली। बांद्रा टर्मिनल, जिम कॉर्बेट, आला हजरत, शालीमार मालानी एक्सप्रेस 30 मिनट विलंबित रही। सुपरफास्ट और एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ ही पैसेंजर ट्रेनों का भी बुरा हाल है। रेवाड़ी-मेरठ कैंट पैसेंजर ट्रेन तीस मिनट विलंब से आई। ट्रेनें लेट होने के कारण यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में ठंड का कहर देखने को मिल रहा है। इससे रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए काफी समस्याएं हो जाती हैं। आधा दर्जन ट्रेनें रोजाना लेट हो रही हैं। इनमें दो से तीन ट्रेनें तो ऐसी होती हैं जो 2 घंटे की देरी से चलती हैं। दूसरी तरफ जिन ट्रेनों की समय सारणी ऑनलाइन में स्टेशन की बिल्कुल ठीक दिखाई जाती है, वह ट्रेनें भी 10 से 15 मिनट की देरी से स्टेशन पर पहुंचती हैं।
विज्ञापन


घर से समय सारणी देखकर ही निकलें यात्री

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सर्दियों के मौसम में कोहरे की अधिकता के दौरान गाड़ियों के सुरक्षित संचालन को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। यात्रा शुरू करने से पूर्व रेलवे की अधिकृत वेबसाइट पर अपनी ट्रेन की वर्तमान स्थिति देखकर ही जाएं, ताकि असुविधा ना हो। कोहरे की अधिकता वाले रेलखंडों में गाड़ियां देरी से संचालित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed