फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Lack of charging points at depots hinders expansion of electric buses.

Rewari News: डिपो में चार्जिंग पॉइंट की कमी, इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार में बाधा

Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Jul 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lack of charging points at depots hinders expansion of electric buses.
रेवाड़ी डिपो में खड़ी इलेक्ट्रिक बसें। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज के रेवाड़ी डिपो में चार्जिंग व्यवस्था की कमी इलेक्ट्रिक बसों के विस्तार में बड़ी बाधा बन गई है। वर्तमान में डिपो में संचालित पांच इलेक्ट्रिक बसों के लिए केवल एक ही चार्जिंग पॉइंट है। ऐसे में सभी बसों को समय पर चार्ज करना विभाग के लिए चुनौती बना हुआ है।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के लिए पर्याप्त चार्जिंग पॉइंट और बिजली लोड की आवश्यकता होती है लेकिन रेवाड़ी डिपो में दोनों संसाधनों का अभाव है। एक ही चार्जिंग पॉइंट पर पांच बसों को क्रमवार चार्ज करना पड़ता है, जिससे बसों का संचालन प्रभावित होता है। यदि नई बसें डिपो को मिल जाती हैं तो मौजूदा व्यवस्था के साथ उनकी चार्जिंग करना और भी कठिन हो जाएगा।
विज्ञापन

अधिकारियों का कहना है कि केवल बसें उपलब्ध होना पर्याप्त नहीं है। इनके सुचारु संचालन के लिए चार्जिंग पॉइंट, पर्याप्त बिजली आपूर्ति और अन्य तकनीकी सुविधाओं का होना भी जरूरी है। इसी कारण पहले आधारभूत ढांचे को मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक इलेक्ट्रिक बस को फुल चार्ज होने में करीब 40 मिनट लगता है। ऐसे में सभी पांच बसों को चार्जिंग में करीब साढ़े तीन घंटे लगता है। इस समस्या को ध्यान में रखते हुए विभाग की ओर से इन पांच बसों को भी सुबह-शाम दो शिफ्टों में संचालित किया जा रहा है। एक बस पूरी तरह चार्ज होने के बाद करीब 180 किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। अभी इन बसों को लंबे रूटों पर नहीं उतारा गया है।
चार्जिंग पॉइंट बढ़ाने और बिजली लोड में वृद्धि के लिए आवश्यक प्रक्रिया पर काम किया जा रहा है। जरूरी सुविधाएं विकसित होने के बाद ही नई इलेक्ट्रिक बसों को डिपो में शामिल किया जाएगा। इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को बेहतर और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलने की उम्मीद है। हालांकि फिलहाल चार्जिंग पॉइंट की कमी के कारण योजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है।
----------
नए सिटी सर्विस बस अड्डे का निर्माण जारी
शहर के सेक्टर-12 में नए सिटी सर्विस बस अड्डे का निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य छह माह में पूरा होने की संभावना है। इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्नेशन में करीब छह माह का ही समय लेगा। इसके बाद रेवाड़ी डिपो में चार्जिंग पॉइंटों की संख्या बढ़ेगी और नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन भी शुरू किया जा सकेगा।
नई इलेक्ट्रिक बसों के शामिल होने से यात्रियों को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और समयबद्ध परिवहन सुविधा मिलेगी। साथ ही डीजल बसों की तुलना में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से प्रदूषण में कमी आएगी और शहर का वातावरण स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी। विभाग का लक्ष्य भविष्य में इलेक्ट्रिक बसों का बेड़ा बढ़ाकर रेवाड़ी और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करना है। हालांकि, फिलहाल इस दिशा में सबसे बड़ी चुनौती पर्याप्त चार्जिंग प्वाइंट और बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना बनी हुई है।

------------
वर्जन:
इस समय नए सिटी सर्विस बस अड्डे का काम चल रहा है। करीब ढाई एकड़ में विकसित होने वाली परियोजना में पूरी तरह से इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, आधुनिक चार्जिंग स्टेशन, पर्याप्त बिजली क्षमता और इलेक्ट्रिक बसों के रखरखाव के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। इसका निर्माण पूरा होने के बाद करीब 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा सकेगा। -निरंजन शर्मा, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed