फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Labor organization protested against the Union Budget

Rewari News: श्रमिक संगठन ने केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया

Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Labor organization protested against the Union Budget
फोटो : 04श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी की ओर और से राव तुलाराम पार्क में बजट की प्रतियां जलाते ह - फोटो : महाकुंभ में हुई भगदड़ में मृत्यु हुई लोगों की जानकारी के संबंध में ज्ञापन देते कांग्रेसी।
रेवाड़ी। केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के संयुक्त आह्वान पर श्रमिक संगठन ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (एआईयूटीयूसी) की ओर से केंद्रीय बजट के खिलाफ प्रदर्शन किया गया और विरोध स्वरूप बजट की प्रतियां जलाई गईं। इस अवसर पर यूनियन के काफी संख्या में कार्यकर्ता शहर के राव तुलाराम पार्क में सुबह 11 बजे इकट्ठा हुए और एक सभा की गई। सभा के बाद प्रदर्शन करते हुए मुख्य चौराहे पर बजट की प्रतियां जलाई गईं।
विज्ञापन


एआईयूटीयूसी के राज्य अध्यक्ष राजेंद्र सिंह एडवोकेट ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट एकदम जन विरोधी, कर्मचारी विरोधी और श्रमिक विरोधी है। इसमें श्रमिकों और कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं है। बजट में स्कीम वर्कर्स को कोई राहत नहीं दी गई। इनको न्यूनतम वेतन तक की गारंटी नहीं दी गई। पूंजीपतियों के कर्ज माफ किए गए हैं, जबकि मजदूरों, गरीबों व किसानों को कोई राहत बजट में नहीं दी गई।
विज्ञापन


इस अवसर पर भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला प्रधान अशोक कुम्भावास, पोहप सिंह सरदार सिंह, प्रदीप जैतपुर मिड-डे मील कार्यकर्ता यूनियन की सहसचिव भतेरी, संतोष पाल्हावास आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी, एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान बलराम यादव, जिला कमेटी सदस्य रिटायर्ड हेड मास्टर हरिओम, किसान नेता राम कुमार नीमोठ व अन्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed