फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   la huelga causo problems a los pacientes

एक घंटे की हड़ताल से दवा नहीं मिलने पर लगी लंबी कतार

Wed, 07 Aug 2019 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2019 01:03 AM IST
विज्ञापन
la huelga causo problems a los pacientes
एक घंटे की हड़ताल के दौरान फार्मासिस्ट नहीं होने से दवा नहीं मिलने पर कतार में लगे मरीज । - फोटो : Rewari
एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा के आह्वान पर मंगलवार को शहर के नागरिक अस्पताल में नेशनल हेल्थ मिशन, मुख्यमंत्री मुफ्त इलाज योजना, इमरजेंसी मेडिकल तकनीशियन एवं ईएसआई में कार्यरत फार्मासिस्ट वर्ग ने सरकार द्वारा की जा रही अनदेखी पर गहरा रोष जताते सुबह 9 से 10 बजे तक कार्य छोड़कर गेट मीटिंग एवं काली पट्टी बांधकर विरोधी प्रदर्शन किया। एक घंटा हड़ताल रहने के चलते दवाओं के काउंटर पर दवाई लेने वाले रोगियों की लंबी कतारें लग गई। प्रदर्शन बुधवार को किया जाएगा। ऐस में लोगों को एक घंटा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जिला प्रधान अनिल यादव ने कहा एक फार्मासिस्ट जो स्वास्थ्य संस्था की रीढ़ होता है व अपने कार्य के साथ साथ हर तरह की जिम्मेदारी का निर्वाहन बेहतरीन तरीके से करता है। हक देने की बात आती है तो पीछे धकेल दिया जाता है।
विज्ञापन

एसोसिएशन की ओर से कहा गया है कि सरकार ने समान पैरा मेडिकल केटेगरी का वेतनमान 4600 ग्रेड पे कर दिया है, वहीं फार्मासिस्ट को 4200 पर अटका हुआ है। क्लर्क रिटायर होने तक राजपत्रित पद पर पहुंच पर जाता है, वहीं फार्मासिस्ट की पदोन्नति न के बराबर होने से उसी पद से सेवानिवृत हो जाता है। अगर सरकार फार्मासिस्ट वर्ग की मांग पर विचार नहीं करती है तो यह वर्ग भी अन्याय के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान प्रधान के अलावा फार्मासिस्ट राजकुमार, नरेश कुमार, रविंद्र कुमार, प्रवीन कुमार, उदय सिंह, दिव्या, गीता, दिनेश, सतीश, सुनील, बिरेंद्र, विनोद, जितेंद्र, रिवराज, सूर्याकांत, भगत सिंह, आनंद, शारदानंद व देवेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed