फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli will get relief from jam, funds approved

Rewari News: कोसली को जाम से मिलेगी निजात, धनराशि मंजूर

Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Kosli will get relief from jam, funds approved
रेवाड़ी। हरियाणा विधानसभा के 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र का समापन हो गया है। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन सदन में जानकारी देते हुए बताया कि कोसली शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए बाईपास का निर्माण किया जाएगा और इसके लिए 6274.16 लाख रूपये की धनराशि को मंजूरी दी गई है। उन्होंने विधायक लक्ष्मण यादव के सवाल पर यह जानकारी साझा की है। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सदन में बताया कि कोसली बाईपास के निर्माण के लिए कोई सरकारी जमीन उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

ऐसे में बाईपास निर्माण के लिए प्राइवेट जमीन खरीदी जाएगी। उन्होंने बताया कि जमीन खरीद का मामला ई- भूमि पोर्टल के माध्यम से उठाया गया था, लेकिन भूमि मालिकों की ओर से बहुत अधिक दरों की मांग के कारण नतीजे पर नहीं पहुंचा जा सका। इस संबंध में प्रयास अभी भी जारी है। डिप्टी सीएम ने सवाल पूछने वाले विधायक लक्ष्मण यादव से भी अनुरोध किया कि वह भी संबंधित लोगों को जमीन उपलब्ध करवाने के लिए मनाएं। जैसे ही जमीन मालिकों की सहमति मिलती है। सरकार खरीद पर पूरी कर बाईपास निर्माण को हरी झंडी दिखा देगी। सूबे में सड़क कनेक्टिविटी मजबूत करने की दिशा में हम लगातार प्रयासरत हैं। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed