फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Kosli - Bakli organically villagers, a death

कोसली-भाकली के ग्रामीणों में बवाल, एक की मौत

Thu, 06 Mar 2014 01:01 AM IST
कोसली (रेवाड़ी)
कोसली (रेवाड़ी) Updated Thu, 06 Mar 2014 01:01 AM IST
विज्ञापन
Kosli - Bakli organically villagers, a death
किसान भवन और ओवर ब्रिज के नामकरण को लेकर कोसली और भाकली गांव के बीच छिड़ा विवाद बुधवार सुबह खूनी संघर्ष में बदल गया।
विज्ञापन


बाजार बंद करवाने पहुंचे कोसली के ग्रामीणाें पर भाकली के लोगाें ने लाठी-डंडाें और पत्थराें से हमला बोल दिया, जिसमें कोसली के एक ग्रामीण की मौत हो गई और तीन पुलिसकर्मियों समेत 17 से अधिक लोग घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने जैसे-तैसे स्थिति को नियंत्रित किया। कोसली के ग्रामीणाें ने सचिवालय रोड पर जाम लगा दिया है। उपायुक्त और  पुलिस अधीक्षक मौके पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन


सोमवार को प्रशासन ने रेलवे ओवर ब्रिज व अनाज मंडी स्थित किसान भवन का नामकरण भाकली के नाम पर करते हुए शिलापट लगाया था। इस पर कोसली के ग्रामीणों ने ऐतराज जताते हुए सोमवार, मंगलवार को पंचायत कर बुधवार को बाजार बंद का ऐलान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


घोषणा के तहत बुधवार सुबह जब कोसली के लोग बाजार को बंद करवाने के लिए जुलूस के रूप में पहुंचे तो वहां पर पहले से ही मौजूद गांव भाकली के लोगों ने उन पर हमला बोल दिया। देखते ही देखते दोनों गांवों के लोगों में खूनी संघर्ष शुरू हो गया। कोसली के ग्रामीणाें ने अपने बचाव में रेलवे लाइन पर पडे़ पत्थराें से हमला कर दिया। लेकिन भाकली के लोग भारी पड़े।

हमले में कोसली के कई लोग घायल हुए, जिसमें कोसली निवासी महाबीर को गंभीर चोटें आईं, उसे उपचार के लिए रेवाड़ी के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस बवाल के दौरान बीच बचाव कर रहे तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

महाबीर की मौत की सूचना मिलते ही कोसली के ग्रामीण मिनी सचिवालय के बाहर रोड पर जाम लगा कर बैठ गए। तीन घंटे के बाद भारी पुलिस बल के साथ पुलिस अधीक्षक पंकज नैन व उपायुक्त सीजी रजनी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक कोसली पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया।


उधर, गांववालों ने  पुलिस कप्तान के कोसली थाने से बाहर न निकलने पर विरोध जताया और थाने का घिराव करते हुए सरकारी विरोधी नारेबाजी की।

घायलों के नाम
सुरेश कुमार, रवि कुमार, अभेसिहं, राज सिंह, सुरत सिंह, अनूप, रंगमल, महाबीर, श्रीभगवान, रामनिवास, अशोक, राजू, रामबेहर, सुबे सिंह शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस के तीन जवानों को भी चोटें आई हैं। इसके अलावा पुलिसकर्मी दिनेश कुमार, बलवान सिंह व हजारी लाल घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed